एक पखवारे में 824 टूरिस्टों ने देखा जंगल

टाइगर रिजर्व का जंगल घूमने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। टाइगर रिजर्व के 824 टूंरिस्टों ने जंगल देखा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Dec 2018 10:51 PM (IST) Updated:Sat, 01 Dec 2018 10:51 PM (IST)
एक पखवारे में 824 टूरिस्टों ने देखा जंगल
एक पखवारे में 824 टूरिस्टों ने देखा जंगल

पीलीभीत : टाइगर रिजर्व का जंगल घूमने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। टाइगर रिजर्व के एक पखवारे में 824 टूरिस्टों ने जंगल का भ्रमण कर आनंद उठाया। पर्यटकों से 126575 रुपये की आमदनी हुई।

टाइगर रिजर्व के ईको पर्यटन केंद्र चूकाबीच, बाइफरकेशन, सप्त सरोवर आदि पर्यटन स्थल टूरिस्टों के लिए 15 नवंबर को खोल दिए गए थे। जिलाधिकारी डॉ.अखिलेश कुमार मिश्र ने पर्यटन सीजन का शुभारंभ किया था। शुरुआती एक सप्ताह ईको पर्यटन केंद्र चूकाबीच की हटों की एडवांस बु¨कग रही। शुक्रवार को पर्यटन सीजन को एक पखवारे का समय हो चुका है। एक पखवारे में पिछले साल की तुलना में पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। वर्ष 2017 में 15 नवंबर से 30 नवंबर तक 290 पर्यटकों ने जंगल घूमा था। इस साल 824 पर्यटकों ने जंगल की सैर की। इसी तरह पिछले साल 73 वाहन गए थे, जबकि अब तक 181 वाहन आए। पिछले साल पर्यटकों से 45200 रुपये की आमदनी हुई थी। इस बार 30 नवंबर तक 1,26,575 रुपये की आमदनी हुई है। महोफ रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी गिर्राज ¨सह ने बताया कि पर्यटन सीजन को नियम के अनुरूप चलाया जा रहा है। प्रत्येक पर्यटक से फार्म भरवाया जाता है। जंगल के अंदर पॉलीथीन और थर्माकोल से बनी चीजों को ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। इंट्री प्वाइंट पर सारी चीजों की चे¨कग कराई जाती है। इसके बाद ही पर्यटकों को प्रवेश दिया जाता है। एक पखवारे में पर्यटकों की अच्छी संख्या आई है। आने वाले समय में पर्यटकों की भीड़ बढ़ सकती है।

chat bot
आपका साथी