दिल्ली फेयर के लिए तैयारी शुरू

जासं, ग्रेटर नोएडा : इंडियन हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट फेयर (दिल्ली फेयर) इस बार बॉटेनिकल थीम पर आधा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Feb 2018 06:42 PM (IST) Updated:Mon, 19 Feb 2018 06:42 PM (IST)
दिल्ली फेयर के लिए
तैयारी शुरू
दिल्ली फेयर के लिए तैयारी शुरू

जासं, ग्रेटर नोएडा : इंडियन हैंडीक्राफ्ट एंड गिफ्ट फेयर (दिल्ली फेयर) इस बार बॉटेनिकल थीम पर आधारित होगा। फेयर के दौरान इस थीम की मौजूदगी को हर कदम पर खरीदार महसूस करेंगे। इसके लिए एक्सपो मार्ट परिसर में तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (ईपीसीएच) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले यह 45वां फेयर है।

ईपीसीएच के पदाधिकारियों ने बताया कि इस मेले का आगाज 23 फरवरी को होगा। पांच दिवसीय इस मेले में पहली बार अंडमान-निकोबार के निर्यातक भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा यहां करीब तीन हजार से अधिक निर्यातक अपने दो हजार से अधिक उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। इसमें नए स्टाइल, होम डिजाइन, लाइफस्टाइल, फैशन, टेक्सटाइल्स, सजावटी सामान, लाइट, पीतल व लकड़ी के उत्पादों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। यहां आने वाले खरीदारों के लिए मनमोहक तरीके से मार्ट को सजाने का काम शुरू हो चुका है। मार्ट के बाहरी हिस्से को रंगीन पंखुड़ी की आकृति से सजाया जा रहा है। इसके अलावा अनुपयोगी कंटेनर पर चित्रकारी खरीदारों को आकर्षित करेगी।

chat bot
आपका साथी