पदाधिकारियों में मारपीट के बाद समझौता कराने जुटे वरिष्ठ नेता

भाजपा कासना मंडल के दो पदाधिकारियों में मारपीट का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। वरिष्ठ नेताओं ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझौते का प्रयास किया। पीड़ित पदाधिकारी आरोपित को पार्टी से निकालने की मांग पर अड़े हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Aug 2020 08:12 PM (IST) Updated:Fri, 21 Aug 2020 08:12 PM (IST)
पदाधिकारियों में मारपीट के बाद समझौता कराने जुटे वरिष्ठ नेता
पदाधिकारियों में मारपीट के बाद समझौता कराने जुटे वरिष्ठ नेता

जासं, ग्रेटर नोएडा: भाजपा कासना मंडल के दो पदाधिकारियों में मारपीट का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। वरिष्ठ नेताओं ने दोनों पक्षों को बैठाकर समझौते का प्रयास किया। पीड़ित पदाधिकारी आरोपित को पार्टी से निकालने की मांग पर अड़े हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। पीड़ित पदाधिकारी जनता फ्लैट में रहते हैं। आरोप है कि पार्टी के एक पदाधिकारी ने उनके व उनकी मां के साथ मारपीट की। उन्होंने मां के साथ छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया। उन्होंने मामले की शिकायत बीटा दो कोतवाली पुलिस में दी। वहीं, पार्टी की छवि खराब होता देखकर वरिष्ठ नेताओं ने हस्तक्षेप किया। शुक्रवार को समझौते के लिए दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत कराई गई। दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप लगे। सूत्रों का कहना है कि पीड़ित पक्ष शिकायत वापस लेने के लिए तैयार हो गया, लेकिन शर्त रख दी कि पिटाई करने वाले नेता को पार्टी से बाहर किया जाए। इस कारण समझौते पर खबर लिखे जाने तक निर्णय नहीं हो सका।

chat bot
आपका साथी