इनामी बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली

जासं ग्रेटर नोएडा बिसरख कोतवाली पुलिस व बदमाशों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हो गई। इ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 06:51 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 06:51 PM (IST)
इनामी बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली
इनामी बदमाश को मुठभेड़ में लगी गोली

जासं, ग्रेटर नोएडा : बिसरख कोतवाली पुलिस व बदमाशों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। दो बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तार बदमाश के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस व चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने बताया पुलिस को सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। बताए गए रास्ते पर पुलिस ने जांच अभियान शुरू किया। मोटरसाइकिल सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान मनीष उर्फ चंद्रपाल निवासी सिहानी गेट गाजियाबाद के रूप में हुई है। जांच में पाया गया है बदमाश पर लूट व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। जिसके बाद बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बदमाश लंबे समय से फरार था। फरार बदमाशों की पहचान अभिमन्यु व लोकेश के रूप में हुई। उनकी तलाश चल रही है।

chat bot
आपका साथी