बालकुटीर के बच्चों को किया पुरस्कृत

सेक्टर-12 स्थित सांईं कृपा अनाथालय में एमासट्रे¨नग इंस्टीट्यूट के छात्रों ने शनिवार को बालकुटीर में रह रहे बच्चों के संघ दीपावली मनाई। इस दौरान एमास ट्रे¨नग इंस्टीट्यूट के स्टाफ और छात्रों ने कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिसमें करीब 70 लड़कों व लड़कियों ने खूब उत्साह के साथ भाग लिया। बाल कुटीर के बहुत से बच्चों ने गीत गाकर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 11:30 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 11:30 PM (IST)
बालकुटीर के बच्चों को किया पुरस्कृत
बालकुटीर के बच्चों को किया पुरस्कृत

फोटो-एनओबी-41

जागरण संवाददाता, नोएडा: सेक्टर-12 स्थित साईं कृपा अनाथालय में एमासट्रे¨नग इंस्टीट्यूट के छात्रों ने शनिवार को बालकुटीर में रह रहे बच्चों के संघ दीपावली मनाई। इस दौरान एमास ट्रे¨नग इंस्टीट्यूट के स्टाफ और छात्रों ने कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिसमें करीब 70 लड़कों व लड़कियों ने भाग लिया। बाल कुटीर के बहुत से बच्चों ने गीत गाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कई रंगारम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समूह गान, नृत्य व कुर्सी दौड़ जैसी प्रतियोगिताएं हुई। अंत में पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। एमास ट्रे¨नग इंस्टीट्यूट की संस्थापक अंजना ने बताया कि हमारा संस्थान भारतीय थल, जल और वायु सेना में अधिकारिक स्तर पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों को प्रशिक्षण देता हैं। वे हर साल अपने छात्रों के साथ यहां आकर बच्चों के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करते है। साथ ही अच्छा प्रदर्शन करने वालों को इनाम दिया जाता हैं।

chat bot
आपका साथी