पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने से इनामी बदमाश अंकित उर्फ छनगा घायल Noida News

ग्रेटर नोएडा के साइट-5 थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की कार्रवाई में 25 हज़ार के इनामी बदमाश को गोली लग गई जिससे वह घायल गया।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 30 Jul 2019 09:03 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jul 2019 09:03 PM (IST)
पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने से इनामी बदमाश अंकित उर्फ छनगा घायल Noida News
पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने से इनामी बदमाश अंकित उर्फ छनगा घायल Noida News

नोएडा, जेएनएन। ग्रेटर नोएडा के साइट-5 थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हज़ार के इनामी बदमाश को गोली लग गई जिससे वह घायल गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। गिरफ्तार बदमाश का नाम अंकित उर्फ छनगा है जो कि 25000 हजार का इनामी है। अंकित जेतपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, दोनों तरफ से फायरिंग में साइट-5 के थानाध्यक्ष की सरकारी गाड़ी में भी गोली लगी। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। मुठभेड़ के बाद फोरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच गई। 

बदमाश के खिलाफ इससे पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 दिल्ली-NCR की ताजा खबरें व स्टोरीज पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी