Durga Mahotsav 2022: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नवरात्र की धूम, हिमालया प्राइड सोसायटी में दुर्गा पूजा का आयोजन

दिल्ली-एनसीआर में नवरात्रि को लेकर धूम मची हुई है। कई जगहों पर गरबा डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जा रहा है। वहीं एक जगह दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हिमालया प्राइड सोसायटी में एक मूर्ति दुर्गा पूजो कमेटी द्वारा भी दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Mon, 03 Oct 2022 07:38 PM (IST) Updated:Mon, 03 Oct 2022 07:38 PM (IST)
Durga Mahotsav 2022: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नवरात्र की धूम, हिमालया प्राइड सोसायटी में दुर्गा पूजा का आयोजन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नवरात्र की धूम, हिमालया प्राइड सोसायटी में दुर्गा पूजा का आयोजन

नोएडा, जागरण संवाददाता। दिल्ली एनसीआर में नवरात्रि को लेकर धूम मची हुई है। कई जगहों पर गरबा डांडिया नाइट्स का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, एक जगह दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हिमालया प्राइड सोसायटी (Himalaya Pride Society) में एक मूर्ति दुर्गा पूजो कमेटी (Ek Murti Durga Pujo Committee) द्वारा भी दुर्गा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 5 अक्टूबर तक चलेगा।

सोसायटी में एक अक्टूबर से आयोजन किया जा रहा है, जो 5 अक्टूबर तक चलेगा। कमेटी के अध्यक्ष रत्ना सरकार, जनरल सेक्रेटरी प्रियंका घोष और सदस्य शांतनू चटर्जी ने बताया कि पांच अक्टूबर तक लोग दुर्गा पूजा कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

थीम पर आधारित कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की थीम दुर्गा मां, महिला सशक्तिकरण, भारतीय संगीत, भारतीय त्योहारों को मनाना और भक्ति गीतों पर आधारित है। यहां लोग आकर दुर्गा पूजा मे शामिल हो सकते हैं और नवरात्र पर आयोजित भक्ति कार्यक्रम का अनंद ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Delhi: मयूर विहार फेस-1 में डॉगी को एमसीडी कर्मचारियों ने लाठी से पीटा, पिल्लों को बैग में भरकर फेंका

chat bot
आपका साथी