मुस्लिम समुदाय ने सादगी से मनाई ईद मिलादुन्नबी

सेक्टर-9 स्थित मस्जिद से शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय की ओर से ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 10:47 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 10:47 PM (IST)
मुस्लिम समुदाय ने सादगी से मनाई ईद मिलादुन्नबी
मुस्लिम समुदाय ने सादगी से मनाई ईद मिलादुन्नबी

जागरण संवाददाता, नोएडा :

सेक्टर-9 स्थित मस्जिद से शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय की ओर से ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर जुलूस में सीमित संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस सेक्टर-8, बांस बल्ली चौराहा होते हुए वापस मस्जिद पहुंचा।

बकौल इमाम अहसान कादरी, पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम मुस्लिम ने पूरी दुनिया को इंसानियत व अमन का पैगाम दिया। हम सबको उनके बताए रास्तों पर चलना चाहिए। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक मोहम्मद साहब का जन्म रबी-उल-अव्वल महीने की 12वीं तारीख को हुआ था। उनकी आमद इस्लामी हिजरी सन के रबी उल महीने की 12 तारीख को हुई थी। इस दिन ईद मिलादुन्नबी का त्योहार मनाया जाता है। हालांकि इस बार कोरोना संक्रमण के चलते सादगी पूर्ण तरीके से ईद मिलादुन्नबी मनाई गई। जुलूस भी पुलिस सुरक्षा में शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया। ईद-मिलादुन्नबी की खुशी में लोगों ने अपने घरों को रंग-बिरंगी लाइट से सजाया। शाम को घरों में मोमबत्ती और चिराग जलाकर रोशनी की। इस दौरान साहिल खान, तनवीर हुसैन, एसडी खान, शकील सैफी, अशरफ, रिजवान, गुड्डू शाह, निजाम, लाल भाई, गुलजार अहमद, रईस शाह व मुजम्मिल बरकाती मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी