सर्राफ की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, खुला बाजार

संस, दनकौर : दनकौर में सोमवार रात भाजपा कार्यालय पर एक सर्राफ की गोली मारकर हत्या करन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Nov 2017 07:41 PM (IST) Updated:Wed, 22 Nov 2017 07:41 PM (IST)
सर्राफ की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, खुला बाजार
सर्राफ की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, खुला बाजार

संस, दनकौर : दनकौर में सोमवार रात भाजपा कार्यालय पर एक सर्राफ की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को सलारपुर अंडरपास के नजदीक से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद दनकौर का बाजार भी खुल गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक के बड़े भाई अभिमन्यु ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने एक आरोपी को मंगलवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि सर्राफ को गोली मारने वाला सलारपुर अंडरपास के नजदीक झाड़ियों में छिपा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर मुख्य आरोपी दीपक वर्मा को झाड़ियों से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि सोमवार रात वह शराब के नशे में धुत था, तभी सागर शर्मा उसके पास आया। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बाद में गली गलौज होने पर उसने सागर शर्मा पर गोली चला दी।

chat bot
आपका साथी