पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

पति की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाला हरतालिका तीज का पर्व पूरे शहर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जहां महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा, वहीं मंदिरों में शिव-पार्वती की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 09:41 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 09:41 PM (IST)
पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत
पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत

जागरण संवाददाता, नोएडा : पति की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाला हरतालिका तीज का पर्व पूरे शहर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा, वहीं मंदिरों में शिव-पार्वती की पूजा कर शाम के समय कथा भी सुनी। इस दौरान बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। पूरे श्रृंगार के साथ मंदिर पहुंची महिलाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कई महिलाओं ने मिट्टी व बालू मिला भगवान शिव, मां पार्वती व गणेश जी की प्रतिमा घर पर बनाकर ही उनका पूजन किया।

बता दें कि इस निर्जला व्रत पर सुहागिन महिलाएं पूरे चौबीस घंटे बिना खाए रहकर पति की मंगलकामनाएं के लिए व्रत रखती हैं। अगले दिन सूर्योदय के बाद पूजा अर्चना कर व्रत खोलती हैं। इस दौरान सेक्टर-20 हनुमान मंदिर में पूर्वाचल और बिहार की महिलाओं ने पूजा अर्चना की। इसके अलावा सेक्टर-75 स्थित एम्स गोल्फ अवेन्यू सोसायटी, सेक्टर-61 स्थित पा‌र्श्वनाथ गार्डेनिया सोसायटी सहित शहर की अन्य सोसाइटी में भी महिलाओं ने एक जगह एकत्रित होकर हरतालिका तीज मनाई। सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में महिलाएं शाम के समय पूजा अर्चना के लिए पहुंचीं। महिलाओं ने शिवलिंग पर जल चढ़ाकर पति की लंबी आयु की कामना की। इसके बाद मंदिर में मौजूद पंडितों ने महिलाओं को शिव-पार्वती की कथा सुनाई। वहीं, सेक्टर 55, सेक्टर 56, सेक्टर 22 चौड़ा गांव आदि मंदिरों में महिलाओं ने पतियों की मंगल कामना के लिए पूजा अर्चना की। महिलाएं बृहस्पतिवार सुबह सूर्योदय के बाद व्रत खोलेंगी।

chat bot
आपका साथी