किसानों के सम्मान में भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली

जागरण संवाददाता नोएडा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर मंगलवार को सेक्टर-21 ए स्थि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 09:39 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 09:39 PM (IST)
किसानों के सम्मान में भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली
किसानों के सम्मान में भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली

जागरण संवाददाता, नोएडा :

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की ओर मंगलवार को सेक्टर-21 ए स्थित नोएडा स्टेडियम से किसानों के सम्मान में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। इस मौके पर रैली प्रभारी के रूप में क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य विराट सिंह और मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गन्ना विकास संस्थान के अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने झंडा दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे कुछ किसान भाई भ्रमित होने से पिछले कई माह से आंदोलन कर रहे हैं। उनके सम्मान में तीन कृषि कानून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से वापस ले लिया गया है। इसी संदर्भ में किसानों के सम्मान में रैली को आयोजित किया है। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमवीर अवाना ने बताया कि रैली सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम गेट नंबर चार से निकली गई। इसमें सैकड़ों ट्रैक्टर ट्राली शामिल रहे। यह 12, 22 चौराहा, चौड़ा मोड़, सेक्टर-55,56, गिझौड़ चौक होकर गिझौड़ गांव पहुंची। यहां से होशियारपुर होते हुए सिटी सेंटर और मोरना बस डिपो स्थित मोरना गांव में रैली का समापन किया गया। इस मौके पर सुनील शर्मा, बृजपाल चौहान, इंद्रराज खटाना, रवि यादव, चरण सिंह, पप्पू, मुक्तानंद, घनश्याम यादव समेत अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी