भरत मिलाप देख भावविभोर हुए दर्शक

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी सोसायटी के दादा-दादी पार्क में चल रही रामलीला के सातवें दिन रामलीला कलाकारों ने राम वनवास, राम-केवट संवाद, भरत मिलाप आदि लीलाओं का मंचन किया। राम लक्ष्मण और सीता किे साथ वनवास के लिए अयोध्या से निकल पड़ते है। जहां केवट भगवान राम को गंगा पार कराते हैं। यहां राम व केवट के बीच हुए संवाद हुआ। जिसे देखकर दर्शक भाव विभोर हो उठे। राम पंचवटी पहुंच जाते हैं। जब ननिहाल से भरत अयोध्या लौटते हैं,

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 07:30 PM (IST) Updated:Tue, 16 Oct 2018 07:30 PM (IST)
भरत मिलाप देख भावविभोर हुए दर्शक
भरत मिलाप देख भावविभोर हुए दर्शक

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी सोसायटी के दादा-दादी पार्क में चल रही रामलीला के सातवें दिन रामलीला कलाकारों ने राम वनवास, राम-केवट संवाद, भरत मिलाप आदि लीलाओं का मंचन किया। राम लक्ष्मण और सीता के साथ वनवास के लिए अयोध्या से निकल पड़ते है। जहां केवट भगवान राम को गंगा पार कराते हैं। यहां राम व केवट के बीच हुए संवाद का मंचन किया गया। जिसे देखकर दर्शक भाव विभोर हो उठे। राम पंचवटी पहुंच जाते हैं। जब ननिहाल से भरत अयोध्या लौटते हैं, तो वह राज ¨सहासन संभालने से इन्कार कर राम को वापस लाने के लिए पंचवटी पहुंचते हैं। जहां भगवान श्रीराम व भरत का मिलाप होता है। भरत मिलाप के भावुक ²ष्य को देखकर दर्शकों की आंखें से आंसू झलक उठे। अंत में भरत भगवान की चरण पादुका लेकर वापस लौट आते हैं। गौर सिटी के दादा-दादी पार्क में रामलीला मंचन की शुरुआत महारानी कैकेई और राजा दशरथ की आज्ञा से राम के माता सीता और लक्ष्मण के साथ तपस्वी के वेश में राजमहल छोड़ वन को गमन करने के साथ होती है। यह समाचार जैसे ही ननिहाल में भरत के पास पहुंचता है वह अयोध्या वापस पहुंच कर माता कैकेई से संवाद करते हैं। भरत और कैकेई के बीच हुए संवाद ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इसके अलावा मंच पर दशरथ मरण, केवट राम संवाद, सती अनुसुइया की नारी शिक्षा का भी भावपूर्ण मंचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सोसाइटी के बच्चों द्वारा रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति के साथ हुई। इस दौरान कैलाश शर्मा, अर्जुन गुप्ता, मुकेश दूबे, प्रशांत शुक्ला, तीर्थ चंद शर्मा, योगेंद्र शर्मा, पंकज ¨सह, प्रवीण शर्मा, प्रवीण चौधरी समेत श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट समिति की अन्य सदस्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी