आंधी से तापमान में मामूली गिरावट

जागरण संवाददाता, नोएडा : सुबह तेज आंधी आने से पिछले तीन दिनों से तापमान में हो रही बढ़ोतरी में मामूल

By Edited By: Publish:Thu, 28 May 2015 08:14 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2015 08:14 PM (IST)
आंधी से तापमान में मामूली गिरावट

जागरण संवाददाता, नोएडा : सुबह तेज आंधी आने से पिछले तीन दिनों से तापमान में हो रही बढ़ोतरी में मामूली गिरावट आई। अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार को 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि पिछले तीन दिनों के मुकाबले डेढ़ डिग्री कम रहा। वैसे लोगों को गर्मी से राहत नहीं सकी। धूप की वजह से लोग घरों में ही कैद रहे। हालांकि गंगा दशहरा होने से लोगों ने जगह-जगह शरबत की छबील लगाकर लोगों का गला तर करने का प्रयास किया।

बृहस्पतिवार को न केवल अधिकतम बल्कि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में गिरावट की वजह पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव और आंधी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आई यह मामूली गिरावट अधिक नहीं थी, जिसके चलते गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली। सुबह आई तेज आंधी से कुछ पल के लिए गर्मी से राहत मिली, लेकिन दस बजे से ही धूप का असर तेज हो गया था और 11 बजे के बाद धूप इतनी तेज हो गई थी कि दिन में बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। ऐसे में लोगों ने कहीं आने-जाने की बजाय घरों में ही रहना मुनासिब समझा। इसके अलावा बाजारों में अन्य दिनों के मुकाबले काफी कम संख्या में दुकाने खुलीं।

छबील लगाकर लोगों ने दिलाई गर्मी से राहत

गंगा दशहरा के अवसर पर लोगों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए विभिन्न स्थानों पर शीतल मीठे पानी की छबील लगाकर वाहन चालकों को मीठा पानी पिलाया।

chat bot
आपका साथी