सबको साथ लेकर देंगे संगठन को मजबूती : विजय

भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला का रविवार को पार्टी कार्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से नई जिम्मेदारी की बधाई दी। जिलाध्यक्ष ने सभी को साथ लेकर संगठन को और मजबूत करने की बात कही। केंद्रीय राज्यमंत्री समेत विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने उनकी संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के लिए तारीफ की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 09:44 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 09:44 PM (IST)
सबको साथ लेकर देंगे संगठन को मजबूती : विजय
सबको साथ लेकर देंगे संगठन को मजबूती : विजय

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला का रविवार को पार्टी कार्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से नई जिम्मेदारी की बधाई दी। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने सभी को साथ लेकर संगठन को और मजबूत करने की बात कही।

तीन दिन पूर्व पार्टी हाईकमान ने पूर्व जिला महामंत्री विजय शुक्ला को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। जिलाध्यक्ष बनने के बाद वह रविवार को पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे। आनंदपुरी आवास से उनका काफिला अहिल्याबाई चौराहा, घासमंडी, अंसारी रोड, भोपा रोड होते हुए विश्वकर्मा चौक पर पहुंचा। जगह-जगह उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अहिल्याबाई चौक पर ढोल नगाड़ों से लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर ही कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। केंद्रीय पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल ने उन्हें अहम जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूर्ण निष्ठा से निभाया जाएगा। सभी को साथ लेकर संगठन की मजबूती के लिए और बेहतर कार्य किए जाएंगे। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि विजय शुक्ला को वफादारी और पार्टी के प्रति निष्ठा का इनाम मिला है। इस दौरान आयुष बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुभाष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. सुधीर सैनी, डा. वीरपाल निर्वाल, अशोक कंसल, रेणू गर्ग, बबीता गुप्ता, प्रवीण शर्मा, वैभव त्यागी, विवेक त्यागी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी