ठंड में बदला स्कूलों का समय, 10 बजे खुलेंगे

बढ़ते कोहरे और ठंड के चलते जनपद के विद्यालयों के खुलने का समय बदल गया है। डीएम के निर्देश पर डीआइओएस ने शनिवार से स्कूल के समय में परिवर्तन कर विद्यालयों को आदेश जारी कर दिए। स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे और तीन बजे तक पढ़ाई चलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Jan 2021 11:45 PM (IST) Updated:Fri, 01 Jan 2021 11:45 PM (IST)
ठंड में बदला स्कूलों का समय, 10 बजे खुलेंगे
ठंड में बदला स्कूलों का समय, 10 बजे खुलेंगे

जेएनएन, मुजफ्फरनगर। बढ़ते कोहरे और ठंड के चलते जनपद के विद्यालयों के खुलने का समय बदल गया है। डीएम के निर्देश पर डीआइओएस ने शनिवार से स्कूल के समय में परिवर्तन कर विद्यालयों को आदेश जारी कर दिए। स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे और तीन बजे तक पढ़ाई चलेगी।

लाकडाउन के बाद से माध्यमिक विद्यालयों में 9वीं, 10वीं, 11वीं व 12वीं की कक्षाएं ही संचालित करने के निर्देश शासन से हुए थे। अभिभावकों की अनुमति पर स्कूलों में कोविड गाइडलाइन के तहत पढ़ाई चल रही है। तभी से स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से चल रहा था। पिछले कई दिनों से सुबह घना कोहरा और ठंड बढ़ने के चलते छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। इससे थोड़ी राहत देने के लिए शुक्रवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने जनपद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कालेजों के लिए पूरी जनवरी में समय निर्धारित किया है। स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। डीआइओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि घने कोहरे एवं अत्यधिक शीतलहर के कारण पड़ रही सर्दी के दृष्टिगत डीएम के निर्देशों पर इंटरमीडिएट कालेजों को जनवरी में सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक खोलने के आदेश दिए हैं। शनिवार से जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन सभी बोर्ड के विद्यालय 10 बजे से पहले नहीं खुलेंगे।

हेड कांस्टेबल बनने पर किए गए सम्मानित

संवाद सूत्र, भोपा : कस्बे के थाने में तैनात आठ कांस्टेबल के हेड कांस्टेबल बनने पर शुक्रवार शाम को थाने में आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर खुशी मनाई गई तथा थाना परिसर को नववर्ष के अवसर पर फूलों से सजाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठता का संकल्प को दोहराया।

भोपा थाने पर आयोजित कार्यक्रम में कांस्टेबल लिपिक कुलदीप कुमार व ध्यान सिंह, कांस्टेबल ओमवीर सिंह, अनुज कुमार, शाहिद हुसैन, रघुराज सिंह, राहुल त्यागी, विनोद कुमार के हेड कांस्टेबल बनने पर थाने में केक काटकर खुशी मनाई गई। थानाध्यक्ष सूबे सिंह यादव ने समस्त स्टाफ को नव वर्ष की बधाई देकर सतर्क रहने व कर्तव्यनिष्ठता के साथ लगातार कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजकुमार राणा ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा बड़ा दायित्व है। ये एक धर्म के समान है, ईमानदारी व लगनशीलता के साथ प्रत्येक कर्मचारी अपने कार्य को अंजाम देता रहे।

chat bot
आपका साथी