छात्राओं को सिखाए मार्शल आर्ट के गुर

कस्बे के कन्या इंटर कालेज में मिशन शक्ति के तहत किसी भी बुरी परिस्थित में अपने आप को बचाने के लिए मार्शल आर्ट के गुर सिखाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 10:09 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 10:09 PM (IST)
छात्राओं को सिखाए मार्शल आर्ट के गुर
छात्राओं को सिखाए मार्शल आर्ट के गुर

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कस्बे के कन्या इंटर कालेज में मिशन शक्ति के तहत किसी भी बुरी परिस्थित में अपने आप को बचाने के लिए मार्शल आर्ट के गुर सिखाए गए।

आदर्श कालोनी के स्वामी कल्याणदेव कन्या इंटर कालेज में सेंसेई निखिल कुमार ने छात्राओं को मार्शल आर्ट के गुर सिखाए। साथ ही किसी भी परिस्थिति में आत्मरक्षा करने के बारे में जानकारी दी। बेटी किसी से कम नहीं हैं, यदि हम चाहें तो हम आत्मनिर्भर बन सकते हैं। मार्शल आर्ट के कारण हम अपनी रक्षा कर सकते हैं। इस दौरान समाज सेवी विभा सिंह ने छात्राओं से कहा कि हमें किसी भी परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए। जमकर मुकाबला करना चाहिए ताकि बच्चियों व महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार को कम किया जा सके। इस दौरान पूनम राणा, सुदेश कश्यप, नीतू सिंह, रश्मि पंवार, कंचन सिंह, प्रीति उपाध्याय, विनीता सैनी, रश्मि शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी