सेवाभाव से गृहस्थ को स्वर्ग बनाएं: सच्चिदानंद

आर्य समाज नई मंडी के वार्षिकोत्सव का वेद की ज्योति जलती रहे. के जयघोष और ऋषि लंगर के साथ समापन हो गया। स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती ने कहा कि सेवा की भावना से गृहस्थ जीवन को स्वर्ग बनाएं। सहन नहीं करने की आदत आलस्य और अविश्वास से घर टूट रहे है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 11:57 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 11:57 PM (IST)
सेवाभाव से गृहस्थ को स्वर्ग बनाएं: सच्चिदानंद
सेवाभाव से गृहस्थ को स्वर्ग बनाएं: सच्चिदानंद

मुजफ्फरनगर : आर्य समाज नईमंडी का वार्षिकोत्सव वेद की ज्योति जलती रहे.. के जयघोष और ऋषि लंगर के साथ समापन हो गया। स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती ने कहा कि सेवा की भावना से गृहस्थ जीवन को स्वर्ग बनाएं। सहन नहीं करने की आदत, आलस्य और अविश्वास से घर टूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के सहयोग की प्रवृति से घर स्वर्ग बनेगा। माता-पिता का सत्य, पवित्र आचरण ही संतान की प्रेरणा बनता है।

परिवार में यज्ञ, सत्संग की परंपरा बनाएं, सुख, शांति और आपसी स्नेह भाव जाग्रत होगा। घर को ही आर्य समाज बनाएं, ताकि राग, द्वेष, कलह से रक्षा हो सके। कार्यक्रम में आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि ज्ञान से कर्म सौ गुना अधिक बोलता है। जिसका मर्यादित आचरण नहीं, उसका जीवन व्यर्थ है। श्रीराम, श्रीकृष्ण के गुणों को जीवन मे आत्मसात करें, तभी श्रेष्ठ समाज बनेगा। स्वामी रामतीर्थ, महात्मा बुद्ध के प्रसंग से वेदों और भारत भूमि की महत्ता बताई। डॉ. श्रद्धा शास्त्री ने कहा कि होली पर्व प्राकृतिक संपदा का प्रतीक है। वैदिक परंपरा में होली यज्ञ का एक स्वरूप है। वेदों में वसन्तोत्सव की महिमा बताई गई है। प्रकृति के अनुकूल जीवन बनाएं। छात्रा खुशी आर्य और विदुषी संगीता आर्य ने महर्षि दयानंद के जीवन से प्रेरित गीत सुनाया। भजनोपदेशक संदीप वैदिक ने देशभक्ति, समाज सुधार पर आधारित भजन प्रस्तुत किए। यज्ञमान डॉ. नरेश कुमार, प्रमोद कुमारी, अधिवक्ता शुभम सिघल, शिवम सिघल रहे। राजपाल सिंह चाहल, आनन्द पाल सिंह, आरपी शर्मा आदि ने विद्वानों का सत्कार किया। स्वामी योगानंद, संजीव आचार्य, पूर्व प्राचार्य डॉ. लक्ष्मण सिंह टांक, इंजीनियर करण सिंह, योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह,गजेंद्र सिंह राणा, वेदपाल सिंह, देवेंद्र सिंह राणा, योगेश्वर, गुलबीर सिंह, मंगतसिंह आर्य, सुधीर मौर्य, राजेन्द्र सिंह, राजबीर सिंह आर्य, बहिन शांति शर्मा, इंदु राठी, प्रियंका, वानप्रस्थी शांति आदि मौजूद रही। अध्यक्षता महात्मा सत्यमुनि एवं संचालन आर.पी.शर्मा ने किया। वर्मा पार्क में यज्ञ, सुनाए भजन

मुजफ्फरनगर: गांधी कालोनी के वर्मा पार्क स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार, गांधी कालोनी में वेद मंत्रों से यज्ञ एवं सत्संग हुआ। पुरोहित गजेंद्र सिंह राणा और यज्ञमान जितेंद्र सिंह एवं रविन्द्र सिंह रहे। स्वामी सत्यवेश ने कहा कि युवा वैदिक संस्कृति के अनुगामी बनें। महापुरुषों और क्रांतिकारियों के व्यक्तित्व को पढ़ें। अध्यक्षता चौ. दरियाव सिंह ने की। प्रधान सोमपाल आर्य, रामपाल वर्मा, देवी सिंह सिभालका, ब्रजवीर आर्य, रमेश आर्य आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी