संतों के अनुग्रह से उच्च पदों की प्राप्ति संभव: वेद

मुजफ्फरनगर शामली बस अड्डा निकट स्थित सत्संग भवन में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शनिवार को आचार्य वेद प्रकाश शुक्ल ने कहा कि महापुरुषों के श्राप से मनुष्य निम्न कोटि में प्रवेश करता है और संतों के अनुग्रह से उसे उच्च पदों की प्राप्ति होती है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 08:52 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:22 AM (IST)
संतों के अनुग्रह से उच्च पदों की प्राप्ति संभव: वेद
संतों के अनुग्रह से उच्च पदों की प्राप्ति संभव: वेद

मुजफ्फरनगर : शामली बस अड्डा निकट स्थित सत्संग भवन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को आचार्य वेद प्रकाश शुक्ल ने कहा कि संतों के अनुग्रह से उसे उच्च पदों की प्राप्ति होती है।

कथा व्यास वेद प्रकाश शुक्ल ने कहा कि हमारे शुभ व अशुभ कार्य ही आगे चलकर हमारी वासना बन जाते हैं। जो व्यक्ति शांत चित होकर भगवान की लीला कथाओं का श्रवण करता है, उसके कानों के रास्ते से प्रवेश करके परमात्मा श्री कृष्ण उसके हृदय में जाकर बैठ जाते हैं। श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर प्रवीण अरोरा एडवोकेट व उनकी पत्नी सुमन अरोरा ने आचार्य वेद प्रकाश शुक्ल के साथ पूजन किया। सत्संग भवन के अध्यक्ष त्रिलोकचंद गुप्ता, मंत्री श्यामलाल बंसल, कोषाध्यक्ष ताराचंद वर्मा व गांधी विचारक होतीलाल शर्मा ने कथा व्यास का स्वागत किया। कार्यक्रम में ईश्वर दयाल, राजपाल शर्मा, दयानंद, शिवकुमार सिघल, आचार्य सीताराम, हरिरतन शर्मा, डॉ. ब्रजपाल सिंह, विद्यावती, सावित्री, पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी