जयंती पर सरदार पटेल व महर्षि वाल्मीकि को किया नमन

कस्बे व आसपास के क्षेत्र में सरदार पटेल व वाल्मीकि जयंती को बहुत ही श्रद्धाभाव से मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:46 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:46 PM (IST)
जयंती पर सरदार पटेल व महर्षि वाल्मीकि को किया नमन
जयंती पर सरदार पटेल व महर्षि वाल्मीकि को किया नमन

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। कस्बे व आसपास के क्षेत्र में सरदार पटेल व वाल्मीकि जयंती को बहुत ही श्रद्धाभाव से मनाई गई।

कोतवाली में इंस्पेक्टर दीपक चतुर्वेदी ने लौहपुरुष सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए उसे राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। डीएवी इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में दोनों के चित्र पर प्रधानाचार्य समुंद्र सैन ने पुष्प चढ़ाए। उन्होंने छात्रों से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कस्बे के देवी मंदिर में वाल्मीकि जयंती पर अखंड रामायण का पाठ किया गया। इसका शुभारंभ खतौली विधायक विक्रम सैनी द्वारा किया गया। इस दौरान भाजपा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी