केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने को पदयात्रा शुरू। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से जनसंपर्क करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Dec 2018 06:49 PM (IST) Updated:Sat, 01 Dec 2018 06:49 PM (IST)
केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

मोरना (मुजफ्फरनगर) : शुकतीर्थ स्थित जिला पंचायत निरीक्षण भवन से गांधी स्मृति में 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा द्वारा मीरापुर विधानसभा क्षेत्र की पदयात्रा शुरू हुई। जिसमें शामिल कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे।

पदयात्रा का शुभारंभ करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने कहा कि मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में छह टोली बनाई गई। प्रत्येक टोली में कम से कम 25-25 कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। पदयात्रा करते हुए टोली गांव-गांव में चौपाल के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था, औद्योगिक विकास, भ्रष्टाचार निवारण, महिला सम्मान, पेयजल, किसान, आवास, दुर्घटना बीमा योजना, रोजगार, विद्युतीकरण, पेंशन व स्वच्छता आदि के क्षेत्र में की गई उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य वंदना वर्मा, नजर ¨सह, हरीश राठी, अमित राठी, वीरपाल निर्वाल, मंडल अध्यक्ष डॉ. दिनेश धीमान, प्रदूमन शर्मा, सुधीर प्रजापति, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, राजकुमार छाबड़ा, पवन कुमार, पंकज माहेश्वरी, रामकुमार शर्मा, मनोज भद्रकाशी, रामकुमार सैनी, वीरेंद्र नागर, रामपाल ¨सह, ब्रजवीर ¨सह, कंवरपाल, हरपाल ¨सह, गो¨वद शुक्ला, सतनाम ¨सह व आचार्य अजय कृष्ण आदि मौजूद रहे। भाजपाइयों में दिखी गुटबाजी

पदयात्रा कार्यक्रम के दौरान मंच पर मीरापुर के पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी को न बुलाए जाने से वह नाराजगी जताते हुए कार्यक्रम से यह कहते हुए चल दिए कि उनका सम्मान नहीं किया जा रहा है, वह पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। कस्बे के पार्टी से चेयरमैन रह चुके हैं, उनसे जूनियर को मंच पर बैठाकर उनकी अनदेखी की जा रही है। जिला पंचायत सदस्य नजर ¨सह, हरीश राठी, अमित राठी व वीरपाल निर्वाल आदि ने उन्हें बड़ी मुश्किल से मनाकर मंच पर बैठाया। भाजपाइयों में गुटबाजी साफ दिखी।

chat bot
आपका साथी