प्राथमिकता में कांवड़ यात्रा और कानून व्यवस्था : डीएम

नवांगत डीएम सेल्वा कुमारी जे ने मंगलवार को ट्रेजरी में पहुंचकर चार्ज ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा और कानून व्यवस्था उनकी प्राथमिकता में रहेगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ जो मुहीम चल रही है उसे आगे बढ़ाया जाएगा। महिला और बच्चों के हित में कार्य किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Jul 2019 10:13 PM (IST) Updated:Tue, 16 Jul 2019 10:13 PM (IST)
प्राथमिकता में कांवड़ यात्रा और कानून व्यवस्था : डीएम
प्राथमिकता में कांवड़ यात्रा और कानून व्यवस्था : डीएम

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। नवागत डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने मंगलवार को ट्रेजरी में पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा और कानून व्यवस्था उनकी प्राथमिकता में रहेगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ जो मुहिम चल रही है, उसे आगे बढ़ाया जाएगा। महिला और बच्चों के हित में कार्य किए जाएंगे। प्रयास किया जाएगा कि जनपद में टूरिज्म को बढ़ावा मिले।

वैसे तो शुक्रवार को शासन से सेल्वा कुमारी जे का तबादला मुजफ्फरनगर डीएम पद पर हुआ था, जबकि यहां तैनात रहे अजय शंकर पांडेय को गाजियाबाद का डीएम बनाया गया था। शिक्षाऋषि स्वामी कल्याणदेव महाराज की पुण्यतिथि पर रविवार को शुकतीर्थ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के चलते अजय शंकर पांडेय ने चार्ज नहीं छोड़ा था। हालांकि सेल्वा कुमारी जे भी कार्यक्रम में शामिल हुई थी, लेकिन कार्यक्रम के बाद वह जनपद से रवाना हो गई थी। मंगलवार को सेल्वा कुमारी जे. ने कलक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी पहुंचकर प्रभारी डीएम और सीडीओ अर्चना वर्मा से चार्ज लिया। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांवड़ यात्रा उनकी प्राथमिकता में हैं। साथ ही जिले में कानून व्यवस्था पर फोकस रहेगा। इसी के चलते उन्होंने चार्ज लेने से पहले कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। कुछ कमियां मिली हैं, जिन्हें तत्काल पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि महिला और बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार पर ध्यान दिया जाएगा। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य होंगे। कन्नौज, इटावा, फतेहपुर जिलों में डीएम रह चुकी सेल्वा कुमारी ने बताया कि पूर्व डीएम ने भ्रष्टाचार और जनकल्याण के लिए जो मुहिम छेड़ी, उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा। भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। जनपद में टूरिज्म गतिविधि बढ़ाने के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी और इस पर कार्य किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने ग्राम प्रधानों और अधिकारियों के साथ बैठक ली, जिसमें विभागीय कार्य को गति देने के निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी