जशोदाबेन ने मंदिर में की पूजा, गायों को खिलाया चारा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदाबेन गुरुवार को हाथरस के लिए रवाना हो गई। इससे पूर्व दिन निकलते हुए उन्होंने आवास विकास स्थित मंदिर में पूजन किया। इसके बाद लोगों से संवाद किया। लोगों से आध्यात्म से जुड़ने की अपील की। वहीं बेगराजपुर गोशाला में जाकर गायों की सेवा भी की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 11:53 PM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 06:29 AM (IST)
जशोदाबेन ने मंदिर में की पूजा, गायों को खिलाया चारा
जशोदाबेन ने मंदिर में की पूजा, गायों को खिलाया चारा

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदाबेन गुरुवार को हाथरस के लिए रवाना हो गईं। उन्होंने आवास विकास परिसर स्थित मंदिर में पूजन किया। इस दौरान जशोदाबेन ने लोगों से आध्यात्म से जुड़ने की अपील की। बेगराजपुर गोशाला पहुंचकर गायों की सेवा की।

जशोदाबेन बुधवार को आध्यात्मिक यात्रा पर शुकतीर्थ पहुंचीं थीं। साधु-संतों से मिलने के बाद देर रात वह मुजफ्फरनगर स्थित उद्यमी सत्यप्रकाश रेशू के आवास पर पहुंचीं। रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार को दिन निकलते ही आवास विकास स्थित शिव मंदिर पहुंचीं और पूजन किया। वहां से रेशू आवास पर पहुंचकर उन्होंने गणमान्य लोगों से मुलाकात की। इस दौरान 23 साल से भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठे मास्टर विजय सिंह को जशोदाबेन ने फूल माला भेंट की। लोगों से संवाद के बाद वह बेगराजपुर स्थित गोशाला पहुंचीं। वहां गायों को चारा खिलाया। लोगों से गायों की सेवा करने की अपील की। वह गोशाला के समीप मंदिर में भी गईं। इसके बाद सीधे हाथरस के लिए रवाना हो गईं।

chat bot
आपका साथी