पतंगबाजी की सरकार कब तक रह पाएगी : रावत

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू इंदिरा और राजीव गांधी जैसे नेता होने के बावजूद कांग्रेस की सरकार नहीं रह सकी तो पतंगबाजों की सरकार कब तक रह पाएगी। देश का संविधान खतरे में है जिसे बचाने के लिए कांग्रेस लड़ रही है। किसानों की हालत खराब है। तीन साल से गन्ना भाव नहीं बढ़ा है। यूपी और उत्तराखंड में आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Feb 2020 11:51 PM (IST) Updated:Sat, 15 Feb 2020 11:51 PM (IST)
पतंगबाजी की सरकार कब तक रह पाएगी : रावत
पतंगबाजी की सरकार कब तक रह पाएगी : रावत

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी जैसे नेता होने के बावजूद कांग्रेस की सरकार नहीं रह सकी, तो पतंगबाजों की सरकार कब तक रह पाएगी। देश का संविधान खतरे में है, जिसे बचाने के लिए कांग्रेस लड़ रही है। किसानों की हालत खराब है। तीन साल से गन्ना भाव नहीं बढ़ा है। यूपी और उत्तराखंड में आगामी चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

हरीश रावत शनिवार को रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक से उत्तराखंड बचाओ देवयाचना यात्रा के शुभारंभ मौके पर बोल रहे थे। कांग्रेस की झंडी दिखाकर उन्होंने यात्रा रवाना की। कहा कि देव याचना यात्रा का उद्देश्य उत्तराखंड सरकार की बुद्धि को शुद्ध करना है, ताकि वह सद्कर्म करे। 17 दिवसीय यात्रा यहां से शहीदों का आशीर्वाद लेकर आरंभ होगी और उत्तराखंड के सभी देव स्थलों पर पहुंचकर याचना करेगी।

रावत ने कहा, नकारात्मक राजनीति कर रही भाजपा सरकार हमारी चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर रही है। लोगों को एक-दूसरे से लड़ा रही है, इसलिए उत्तराखंड में विकास रुक गया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के प्रयोगों से जनता परेशान है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को व्यापक कर रही है। आने वाले समय में कांग्रेस विकल्प बनकर उभरेगी।

दिल्ली चुनाव की हार पर कहा कि हार की कमियों का पता कर दूर किया जाएगा। आम आदमी पार्टी से हमारा कोई भी अंदरूनी गठबंधन नहीं था। आप जिम्मेदार पार्टी नहीं है, परंतु विपक्ष में होने के कारण लोकतंत्र को बचाने की खातिर कभी-कभी साथ भी खड़ा होना पड़ता है।

पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कहा कि उत्तराखंड में तबाही मची है। पीड़ितों को इंसाफ न मिलने पर वह देवताओं की शरण में जाते हैं। कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता गोपाल, मुनेश त्यागी, राव आफाक, राजपाल सिंह, रामलाल नौटियाल, इंद्रभूषण बडौनी, आदित्य राणा, मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, वरिष्ठ नेता राकेश पुंडीर, रविद्र बालियान, ईशा त्यागी, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, प. महावीर शर्मा, कस्तूर सिंह स्नेही, प्रदीप राणा, डा. सुभाष शर्मा, सुंदर सिंह, हरेंद्र पुंडीर, शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी