बच्चों ने रंगोली से उकेरी कलाकृति

सिखेड़ा क्षेत्र के गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जन्म से पूर्व बेटियों की हत्या पर रंगोली के माध्यम से संदेश दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 11:15 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 11:15 PM (IST)
बच्चों ने रंगोली से उकेरी कलाकृति
बच्चों ने रंगोली से उकेरी कलाकृति

जानसठ : सिखेड़ा क्षेत्र के गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जन्म से पूर्व बेटियों की हत्या पर रंगोली के माध्यम से संदेश दिया है। संदेश में बच्चियों की जन्म पूर्व हत्या न करने की अपील की गई है।

'मां मुझे भी जीना है। मैं भी इस दुनिया में आना चाहती हूं।' इस तरह की मार्मिक अपील के साथ रंगोली बनाते हुए स्कूली बच्चों ने 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' का संदेश दिया है। स्कूल में बनी कई रंगोलियों में इस रंगोली की अपील ने स्कूल के स्टाफ का मन भी जीत लिया। गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल में हुई रंगोली प्रतियोगिता में कई हाउसों ने भाग लिया, जिसमें से अशोका हाउस के बच्चों ने रंगोली बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक अर¨वद चौधरी ने कहा कि छात्राओं ने भ्रूण हत्या रोकने के लिए रंगोली के माध्यम से संदेश दिया है। रंगोली देखकर अभिभावक भी मंत्रमुग्ध हो गए।

chat bot
आपका साथी