पंचमहोत्सव दीपावली आज से, सज उठे बाजार

धनतेरस पर बर्तनों की बिक्री को दुकानदारों ने की तैयारी। दीपावली की तैयारी में लोगों ने की जमकर खरीदारी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 11:42 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 11:42 PM (IST)
पंचमहोत्सव दीपावली आज से, सज उठे बाजार
पंचमहोत्सव दीपावली आज से, सज उठे बाजार

मुजफ्फरनगर : आपसी प्यार, मोहब्बत, भाईचारे, स्वच्छता एवं सुख-समृद्धि का प्रतीक पंचमहोत्सव दीपावली का पर्व आज यानी सोमवार को धनतेरस से शुरू होकर भैयादूज तक चलेगा। दीपावली पर बाजार रंग बिरंगी लाइटों, झालरों व गिफ्ट आइटमों आदि से सज उठे हैं। धनत्रयोदशी की तैयारी के लिए बर्तनों की दुकानें सज उठी हैं। त्योहार को मनाने के लिए लोगों ने भी बाजारों में जाकर जमकर खरीददारी की।

पंचमहोत्सव दीपावली सोमवार से शुरू हो रही है। त्योहार से एक पखवाड़ा पूर्व ही लोग घरों में रंगाई-पुताई व साफ-सफाई में जुट गए थे। शहर के भगत ¨सह रोड, दाल मंडी, नई मंडी बाजार, पुराना जानसठ बस स्टैंड पर चर्च के सामने स्थित बाजार व गांधी कालोनी बाजार सज उठे हैं। रविवार को लोगों ने बड़ी संख्या में बाजारों में पहुंचकर सूखे मेवे, गिफ्ट आइटम व विभिन्न प्रकार की रंग बिरंगी झालरें आदि सामान की खरीददारी की। बाजारों में दुकानदार बर्तनों की दुकानों को सजाने में लगे रहे। मिठाई की दुकानें भी सज उठी है।

सोमवार को धनत्रयोदशी का मनाई जाएगी। असाध्य रोगों को अकाल मृत्यु से छुटकारा पाने के लिए धन्वंतरि भगवान का पूजन किया जाता है। मंगलवार को हनुमत जयंती, नरक चुतर्दशी या छोटी दीपावली मनाई जाएगी। बुधवार को बड़ी दीपावली पर सुबह अमावस्या पर किसान अपने देवताओं के लिए हवन पूजन करेंगे। दीपावली पर लक्ष्मी, गणपति विग्रह, श्रीयंत्र, कुबेर यंत्र, फल-फूल, पंचमेवा, धूप, दीप, हरी दूब, नैवेद्य, चावल, गंगाजल, पंचामृत, रोली, कलावा, नारियल व मिट्टी के दीये आदि से पूजन किया जाएगा। दीपावली पर प्रदोषकाल में शाम 5.30 बजे से रात 8.11 बजे तक व महानिशीथ काल में रात 10.30 से रात डेढ़ बजे तक पूजन शुभ व श्रेष्ठ माना गया है। गुरुवार को अन्नकूट व शुक्रवार को भैयादूज का पर्व मनाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी