बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू

खतौली : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर बुधवार को शिक्षण संस्थानों

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:09 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:09 PM (IST)
बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू
बाल दिवस पर याद किए गए चाचा नेहरू

खतौली : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर बुधवार को शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

मेपल्स एकेडमी में बच्चों ने देशभक्ति गीत गाए व कविताएं प्रस्तुत की। प्रधानाचार्या ममतादत्त शर्मा ने बच्चों को चाचा नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। इस दौरान राज्यपाल से सम्मानित वंशिका जैन को पुरस्कृत किया गया। विधायक विक्रम सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, सीडीओ अर्चना वर्मा, प्रवीन कुमार व डॉ. विनीत कुमार ने पुरस्कार वितरण किए। श्रीकुंद-कुंद जैन इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल व ट्रॉफी भेंट की गई। मुख्य अतिथि राजकीय कॉलेज के प्रधानाचार्य रमेश शर्मा, उमा रानी व भटनागर रहे। संचालन राजकुमार जैन ने किया। प्रधानाचार्य अनुराग जैन ने प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला। संध्या, मीनाक्षी, मोनिका, प्रियंका, अजय जैन, दलीप, सतेंद्र तोमर, विकास, जयप्रकाश व डीके जैन मौजूद रहे। श्रीराम पब्लिक स्कूल में चाचा नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई। छात्र मोंटी व वंश ने शानदार भाषण दिया। चेयरमैन रामरिक्षपाल ने बच्चों को चॉकलेट वितरित कर शुभकामनाएं दी। नवीन व प्रवीन चंद्रवंशी ने नेहरू के संघर्ष से अवगत कराया। सर सैय्यद इंटर कालेज में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक शारिक पठान, मंसूर उलहक, जईम हसन, काजी नईम, प्रधानाचार्य कमाल हसन व इरफान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी