मौलाना असद को महर्षि बादरायण व्यास सम्मान

उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने दिल्ली में किया सम्मानित

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Apr 2019 10:58 PM (IST) Updated:Thu, 04 Apr 2019 10:58 PM (IST)
मौलाना असद को महर्षि बादरायण व्यास सम्मान
मौलाना असद को महर्षि बादरायण व्यास सम्मान

मुजफ्फरनगर: होजा इल्मिया इमाम हुसैनिया मदरसा के प्रबंधक प्रो. मौलाना सैयद असद रजा हुसैनी को 'महर्षि बादरायण व्यास सम्मान' से नवाजा गया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दिल्ली में गुरुवार को हुए कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने उन्हें यह सम्मान दिया।

आर्य समाज रोड सादात हॉस्टल स्थित होजा इल्मिया इमाम हुसैनिया मदरसा के प्रबंधक मौलाना असद रजा हुसैनी जनपद में कई शैक्षिक संस्थान स्थापित करा चुके हैं। उनकी देखरेख में किदवई नगर में जैनबिया ग‌र्ल्स इंटर कॉलेज, अलजहरा अनाथालय संधावली, दरगाह जैनबुल होरा किदवईनगर तथा ग्रेव यार्ड बहिश्ते जहरा आदि संचालित हैं। सादात हॉस्टल स्थित शिया जुमा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना असद रजा हुसैनी ने देश-विदेश से अरबी व फारसी की उच्च शिक्षा हासिल की। अरबी भाषा की गुणवत्ता एवं उच्च शिक्षा के प्रचार-प्रसार के प्रयासों के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है।

chat bot
आपका साथी