भजन गायक नंद किशोर ने कल्याणदेव को किया नमन

मोरना : प्रसिद्ध भजन गायक नंद किशोर उर्फ नंदू भाई अपने सहयोगियों के साथ शनिवार की सुबह तीर्थ नगरी शु

By Edited By: Publish:Sun, 28 Aug 2016 12:29 AM (IST) Updated:Sun, 28 Aug 2016 12:29 AM (IST)
भजन गायक नंद किशोर ने कल्याणदेव को किया नमन

मोरना : प्रसिद्ध भजन गायक नंद किशोर उर्फ नंदू भाई अपने सहयोगियों के साथ शनिवार की सुबह तीर्थ नगरी शुक्रताल स्थित श्री शुकदेव आश्रम में पहुंचे और श्री शुकदेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा की। इसके बाद ब्रह्मलीन स्वामी कल्याण देव महाराज की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शत्-शत् नमन किया। इस दौरान उन्होंने कल्याण देव गैलरी में स्वामीजी के वस्त्र, छड़ी, खडाऊं आदि देखीं तो आश्चर्यचकित रह गए। बाद में शुकदेव पीठ के संत स्वामी ओमानंदजी महाराज ने नंद किशोर को पटका पहनाया और साहित्य भेंट कर आशीर्वाद दिया। बाल व्यास अचल शास्त्री, श्याम शास्त्री, ठाकुर, आचार्य ज्ञान प्रसाद व आचार्य गिरीश चंद उप्रेती आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी