बसों में सवारियों की मारामारी, जासनठ तिराहे पर लगा जाम

खतौली : बहन व भाई के अटूट प्यार का त्यौहार रक्षाबंधन यहां हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों क

By Edited By: Publish:Sun, 30 Aug 2015 12:06 AM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2015 12:06 AM (IST)
बसों में सवारियों की मारामारी, जासनठ तिराहे पर लगा जाम

खतौली : बहन व भाई के अटूट प्यार का त्यौहार रक्षाबंधन यहां हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। रक्षाबंधन के चलते बाजारों में खासी रौनक रही। राखियों, मिठाई व फलों की जबर्दस्त बिक्री हुई। बसों में यात्रियों की भीड़ उमड़ी। जानसठ तिराहे पर कई बार जाम लगने से लोग परेशान रहे।

शनिवार सुबह रक्षाबंधन की पूजा अर्चना की गई। बहनों के राखी बांधने पर भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट किए। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की, जबकि भाइयों ने बहनों की सदैव रक्षा करने का संकल्प लिया।

दिनभर बाजार गुलजार रहे। राखी व मिठाई की दुकानों और गिफ्ट सेंटरों पर ग्राहकों की खासी भीड़ देखी गई। बहनों ने अपने भाई के लिए राखियां, मिठाई व फल आदि सामान खरीदा। जबकि भाइयों ने अपनी बहन के लिए रेडीमेड सूट, साड़ी, सोने चांदी के जेवर, घड़ी, मोबाइल, आर्टीफिशल ज्वैलरी आदि सामान की खरीदारी की। जानसठ तिराहे ओर जानसठ रोड पर दिन में भीड़ के चलते कई बार जाम लगा। इस दौरान लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सुबह से बहनों के भाइयों के यहां आने और भाइयों के बहनों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया था। रक्षाबंधन पर यातायात के साधन कम पड़ जाने पर बहनों को अपने भाइयों के पास पहुंचने के लिए खासा पसीना बहाना पड़ा। बसों व ट्रेनों की छतों पर भी बड़ी संख्या में लोगों को सफर करना पड़ा। सीट न मिलने पर खड़े होकर, छतों पर बैठकर या फिर पायेदार पर लटक कर जाना पड़ा। बस और ट्रेनों में भीड़ होने पर डग्गामार वाहनों की चांदी कटी। वाहनों में भीड़ के चलने लोग राखी बंधवाने को दोपहिया वाहनों से भी पहुंचे।

chat bot
आपका साथी