लंबे समय से छात्राओं सेे छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार, जानिये पुलिस की पकड़ में कैसे आया शोहदा

Amroha Crime News ट्यूशन पढ़ कर लौट रही छात्राओं को बाइक सवार शोहदा कई दिन से परेशान कर रहा था। गुरुवार शाम को उसने गली में छेड़छाड़ की। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 02:27 PM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 02:27 PM (IST)
लंबे समय से छात्राओं सेे छेड़छाड़ करने वाला युवक गिरफ्तार, जानिये पुलिस की पकड़ में कैसे आया शोहदा
सीसीटीवी में कैद हुआ छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला शोहदा, गिरफ्तार।

मुरादाबाद, जेएनएन। Amroha Crime News : ट्यूशन पढ़ कर लौट रही छात्राओं को बाइक सवार शोहदा कई दिन से परेशान कर रहा था। गुरुवार शाम को उसने गली में छेड़छाड़ की। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गया। आरोपित की दो वीडियो वायरल हुईं तो एसपी पूनम के आदेश पर आरोपित का पता लगाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शुक्रवार दोपहर को उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला को स्थित खंडेलवाल मंदिर के सामने का है। नगर के एक मुहल्ला की छात्रा गुरुवार शाम ट्यूशन पढ़ कर घर लौट रही थीं। आरोप है कि जब वह खंडेलवाल मंदिर के सामने पहुंची तो उसी दौरान बाइक सवार शोहदा वहां पहुंचा तथा उसके साथ छेड़छाड करने लगा। यह घटना वहां एक मकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। शोहदे की हरकतों से तंग आकर छात्राओं ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी आ गए। उन्हें देख कर वह फरार हो गया। बाद में सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपित की शिनाख्त की गई।

इस क्रम में आरोपित की दूसरी वीडियो भी सामने आई। इस वीडियो में भी उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। यह घटना भी सीसीटीवी में कैद हो गई थी। दोनों वीडियो सामने आई तो वह लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दीं। यह मामला एसपी पूनम के संज्ञान में आया तो उन्होंने नगर कोतवाली को आरोपित की शिनाख्त कर कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिस ने आरोपित की शिनाख्त अल्ताफ अंसारी निवासी मुहल्ला नल के रूप में की। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शुक्रवार दोपहर को आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी पूनम ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

घरेलू विवाद के चलते युवक ने फांसी लगाकर जान दी : कोतवाली डिडौली के गांव में गुरुवार को 20 वर्षीय युवक की किसी बात को लेकर स्वजनों से विवाद हो गया। विवाद के चलते युवक ने घर के पास खाली पड़े प्लाट में खड़े पेड़ पर गले में फंदा लगाकर झूल गया राहगीरों की नजर रास्ते से गुजरते हुए पेड़ पर लटके युवक पर पड़ी देख भीड़ एकत्र हो गई।स्वजनों ने शव को नीचे उतारा।बिना किसी कार्यवाही के अंतिम संस्कार कर दिया गया है।मौत के बाद स्वजनों का रो- रो कर वुरा हाल हुआ।

chat bot
आपका साथी