चार शव घर पहुंचे तो मचा कोहराम, हर शख्स की आंख से बहे आंसू Sambhal news

हादसे में मरे लोगों के शव जब पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की सुबह गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 31 Dec 2019 02:21 PM (IST) Updated:Tue, 31 Dec 2019 06:31 PM (IST)
चार शव घर पहुंचे तो मचा कोहराम, हर शख्स की आंख से बहे आंसू  Sambhal news
चार शव घर पहुंचे तो मचा कोहराम, हर शख्स की आंख से बहे आंसू Sambhal news

 सम्भल: हादसे में मरे लोगों के शव जब पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की सुबह गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। हर तरफ का माहौल गमगीन था। एक ओर महिलाओं का विलाप देखकर लोग अपने आंसुओं को नहीं रोक पा रहे थे वहीं दूसरी ओर लोगों की जुबां पर बस रात में हुए हादसे के ही चर्चे थे। मौत इस तरह परिवार को उजाड़ देगी, बस इसी को सोचकर हर कोई गम में डूबा था। 

हर शख्स का रो-रोकर हाल बेहाल

 

यहां बता दें कि खेरली नहर में अर्टिगा कार गिरने से छह लोगों की मौत हो गई थी। इनमें सम्भल के थाना हयातनगर क्षेत्र के गांव लधनपुर निवासी मल्लू, उनके पोते महेश के अलावा नीरज, रामखिलाड़ी व भागनगर निवासी किशनलाल व निवारा गांव निवासी नेत्रपाल की मौत हो गई थी। मंगलवार की सुबह जब मल्लू, महेश, नीरज व रामखिलाड़ी के शव गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। जिसने भी सुना, बस उनके घर पहुंच गया। हरेक का रो-रोकर हाल बेहाल था। परिजनों ने चारों शवों का का अंतिम संस्कार अनूपशहर गंगा घाट पर किया। 

हादसे का पता चलते ही प्रशासन में मचा हड़कंप

हादसे में छह लोगों की मौत की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। शवों के घर पहुंचने की खबर मिलते ही तहसीलदार कर्म सिंह चौहान गांव पहुंच गए। पीडि़त परिवारों के लोगों से पूरा घटनाक्रम जाना और ढांढस बंधाया। उन्होंने अन्य कागजी कार्रवाई पूरी कर परिजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा भी दिलाया। 

chat bot
आपका साथी