किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद किया वीडियो वायरल Amroha News

ननिहाल में रह रही किशोरी के साथ गांव के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 08:04 AM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 08:04 AM (IST)
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद किया वीडियो वायरल Amroha News
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद किया वीडियो वायरल Amroha News

अमरोहा, जेएनएन। ननिहाल में रह रही किशोरी के साथ गांव के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो स्वजनों ने देखा, तब किशोरी से पूछताछ पर घटना का पता चला। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह है पूरा मामला

यह घटना देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर एक किसान का परिवार रहता है। उसकी नाबालिग भांजी कई साल से उसके ही घर रह रही है। 18 मार्च को वह खेत पर चारा लेने गई थी। वहां गांव के दो युवकों ने उसे पकड़ लिया तथा आम के बाग में ले जाकर दुष्कर्म किया। दोनों ने उसकी वीडियो भी बनाई। घर बताने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी। बदनामी के डर से किशोरी खामोश हो गई तथा परिजनों को जानकारी नहीं दी। आरोपितों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो परिजनों के सामने आई तो किशोरी से पूछताछ में घटनाक्रम के बारे में पता चला।

पंचायत में नहीं हो पाया समझौता

मामले में पहले तो पंचायत का दौर चलता रहा लेकिन, समझौता नहीं हो सका। लिहाजा शनिवार को पीडि़ता के मामा ने तहरीर दी। पुलिस ने गांव के ही आरोपित शानू और माजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनका मोबाइल भी जब्त कर लिए हैं। एसओ अरिहंत कुमार ने बताया कि आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

chat bot
आपका साथी