पुलिस नहीं लगा सकी सुराग, पाक नागरिक जिले से बाहर

मुरादाबाद : पाक नागरिक ने रामपुर जिला छोड़ दिया लेकिन पुलिस को कोई सुराग ही नहीं मिल पा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Feb 2018 09:25 PM (IST) Updated:Fri, 23 Feb 2018 09:25 PM (IST)
पुलिस नहीं लगा सकी सुराग, पाक नागरिक जिले से बाहर
पुलिस नहीं लगा सकी सुराग, पाक नागरिक जिले से बाहर

मुरादाबाद : पाक नागरिक ने रामपुर जिला छोड़ दिया लेकिन पुलिस को कोई सुराग ही नहीं मिल पाया। वह पुलिस और एलआइयू को चकमा देकर निकलने में कामयाब रहा। इस पाकिस्तानी नागरिक का नाम है सिफत उल्ला खां। यह पहले रामपुर में ही रहता था। वह यहां शार्ट टर्म वीजा पर आया हुआ था।

गुरुवार को शहर के कुछ लोगों ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र पर मुहल्ला बगीचा एमना निवासी सैयद अजहर मियां, बीएसएनएल कॉलोनी के नाहिद खां और पहाड़ी गेट के याकूब खां के हस्ताक्षर थे। उनका कहना था कि सिफत उल्ला खां अपराधिक प्रवृत्ति का है। वह 12 साल पहले पाकिस्तान चला गया और वहां की नागरिकता हासिल कर ली। वह अक्सर यहां आता रहता है। उसके भाइयों ने अपनी जमीन का सौदा किया था, जिसके 72 लाख रुपये दे दिए। अब पाक नागिरक के परिजन रजिस्ट्री नहीं कर रहे और पैसे भी नहीं लौटा रहे। दबाव बनाने पर पाक नागरिक को आगे कर दिया। उसने अपने संबंध दाउद इब्राहीम से बताते हुए धमकाया। इस जानकारी पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्रार्थना पत्र देने वालों ने यह भी बताया कि पाक नागरिक को बुधवार को सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। यहां भी 50 हजार रुपये के लेनदेन का विवाद था। रुपये मांगने पर पाक नागरिक ने मुहल्ला हल्के ज्यारत वाली के उस्मान से मारपीट की थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने शांति भंग में चालान किया था। सिटी मजिस्ट्रेट ने जमानत पर छोड़ दिया ता। तब पुलिस को भी उसके पाक नागरिक होने की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस को चकमा देकर शु्क्रवार को अपराह्न तीन बजे वह यहां से दिल्ली चला गया। शनिवार को सुबह दिल्ली से लाहौर के लिए रवाना होगा। अपर पुलिस अधीक्षक सुधा ¨सह का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।े

chat bot
आपका साथी