हत्या कर शव को रामगंगा पुल के पास फेंका

मुरादाबाद : कटघर के रामगंगा पुल के पास रविवार की सुबह 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। उसकी प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jun 2018 02:20 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jun 2018 02:20 AM (IST)
हत्या कर शव को रामगंगा पुल के पास फेंका
हत्या कर शव को रामगंगा पुल के पास फेंका

मुरादाबाद : कटघर के रामगंगा पुल के पास रविवार की सुबह 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। तीन दिन पहले हत्या करने के बाद शव को फेंकने की बात सामने आई है। सिर पर डंडों से वार कर हत्या की गई। सिर के बाई ओर की सभी हड्डियां टूटी पाई गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस इसे हादसे का रूप देने पर तुली हुई है।

रविवार को कटघर के रामगंगा पुल के समीप से गुजर रहे लोगों ने शव पड़ा देखा। कुछ ही देर में आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। तत्काल ही कंट्रोल रूम को जानकारी दी गई। पीआरवी मौके पर पहुंची। देखा कि व्यक्ति का शव खून से लथपथ था। पीआरवी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। कटघर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि हत्या तीन दिन पहले की गई थी। व्यक्ति के सिर पर बाई ओर की हड्डी टूटी हुई थी। यानी उसके सिर पर आगे और पीछे दोनों तरफ से डंडा मारा गया। हत्या करने के बाद शव को छिपाया गया। इसके बाद रामगंगा पुल के पास फेंक दिया गया। इंस्पेक्टर कटघर का कहना है कि देखने में लग रहा है कि युवक शराब आदि के नशे में पुल से गिरा है। इसके कारण उसके सिर में चोट आई हैं। वास्तविक जानकारी के लिए पुलिस पूरे मामले की तह तक जा रही है। पहचान की हो रही कोशिश

सबसे पहले मृतक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। मृतक के मौके की फोटो खींचकर पुलिस की वेबसाइट जिपनेट पर डाल दिए हैं, जनपद के सभी थानों में गुमशुदगी का रिकार्ड देखा गया है। वाट्सएप ग्रुप और फेसबुक पर भी शव के फोटो डाल दिए है।

------------------

अक्सर सुबह के समय गुजरते हैं लोग

रामगंगा पुल से गुजरने वाले गुलफाम और इदरीश का कहना है कि अक्सर सुबह के समय यहीं से गुजरते हैं। रविवार की सुबह शव देखा गया है। शनिवार की सुबह शव यहां पर पड़ा नहीं था। यानि शनिवार की रात को ही शव फेंका गया है। यदि हादसा होता तो शव तीन दिन से पड़ा होता।

chat bot
आपका साथी