फूलों के श्रृंगार थीम पर मनाया तीजोत्सव

मुरादाबाद : मंगलवार को ब्यूटीफुल लेडीज क्लब ने रामगंगा विहार में तीजोत्सव और स्वतंत्रता दिवस क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Aug 2018 02:03 AM (IST) Updated:Wed, 15 Aug 2018 02:03 AM (IST)
फूलों के श्रृंगार थीम पर मनाया तीजोत्सव
फूलों के श्रृंगार थीम पर मनाया तीजोत्सव

मुरादाबाद : मंगलवार को ब्यूटीफुल लेडीज क्लब ने रामगंगा विहार में तीजोत्सव और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को धूमधाम के साथ मनाया। सभी सदस्याएं फूलों की थीम पर श्रृंगार करके आई थी। संस्थापक अध्यक्ष डॉ. बबीता गुप्ता ने सभी सदस्याओं को बधाई दी। फूलों की रानी बहारों की मलिका प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रथम अंजु अग्रवाल और डॉक्टर स्वाति सिंघल रहीं। रनरअप डॉ. सुदीप और डॉ. शिवानी रहीं। इसके बाद सरप्राइजेज गेम के साथ मनोरंजक कार्यक्रम हुए। संचालन डॉ. शालू महाजन ने किया। अध्यक्षा डॉ. विमिता अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। इसमें डॉ. सीमा मिड्ढा, सोनाली अग्रवाल, उपमा, शैफाली सिंह, अंजू लोचब, रितु, विदुषी टंडन, रश्मि सिंह, डॉ. ऋचा गंगल, स्वाति सिंघल, राजुल, डॉ. सुषमा पांडे, प्रिया अग्रवाल रहीं।

रोटरी क्लब मुरादाबाद ग्रेट के तीजोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। मुख्य अतिथि सीएल गुप्ता आइ इंस्टीटयूट की शिखा गुप्ता, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ की संयोजिका प्रिया अग्रवाल मीना छाबड़ा, ज्योत्सना शर्मा, देवेंद्र शर्मा, आर्य मनोज रस्तोगी, नीरू शर्मा, कुसुम रस्तोगी, शिविका, रिया रस्तोगी, रीतू, नीलम रस्तोगी, इला राठौर रहीं। लायनेस क्लब का लेडीज क्लब में तीजोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। गणेश वंदना साधना मिश्रा ने की। संचालन रेनू जैन ने किया। नीलम अग्रवाल, राशि सिंह, सुमन कौशिक, रूबी बेदी, उमा यादव रहीं। माथुर वैश्य महिला मंडल का प्रेम चुनरिया में तीजोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि अल्पना रितेश गुप्ता ने तीज के बारे में जानकारी दी। इसमें राजेश्वरी गुप्ता, पारुल, नीतू गुप्ता, पारुल विद्यार्थी, शन्नों गुप्ता, अंजलि सोनू, लता, मीना, विनीता, गीता, चेतना, दीप्ति, साधना, प्रीति, नीलम, सारिका, रश्मि रहीं। उरमू महिला शाखा ने डीआरएम कार्यालय में तीजोत्सव मनाया। इसमें मंजू बिष्ठ आदि रहीं।

chat bot
आपका साथी