मुख्यमंत्री को ट्वीट कर बताया क्वारंटाइन सेंटर की गंदगी का हाल,स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप Moradabad News

जैसे ही सीएम को वीडियो की क्लिप ट्वीट की गई स्वास्थ्य विभाग के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आईं। संबंधित अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए।

By Ravi SinghEdited By: Publish:Sat, 30 May 2020 01:24 PM (IST) Updated:Sat, 30 May 2020 01:24 PM (IST)
मुख्यमंत्री को ट्वीट कर बताया क्वारंटाइन सेंटर की गंदगी का हाल,स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप  Moradabad News
मुख्यमंत्री को ट्वीट कर बताया क्वारंटाइन सेंटर की गंदगी का हाल,स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप Moradabad News

मुरादाबाद,जेएनएन। शनिवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रामगंगा विहार स्थित एमआइटी क्वारंटाइन सेंटर की वीडियो के क्लिप मुख्यमन्त्री को ट्वीट किया गया। ट्वीट में लिखा गया कि हर जगह गंदगी ही गंदगी फैली हुई थी। खाने की थालियां हों या फिर पीपीई किट हफ्तों से सफाई नही हुई है। ऐसे में कोई कोरोना से तो बच जाएगा, लेकिन इस गंदगी में उनका सांस लेना भी मुश्किल है। शुक्रवार की रात निर्यातक के भाई के परिवार को एमआइटी क्वारंटाइन सेंटर में लाया गया था। वहां रुकना तो दूर की बात रही सांस लेना भी मुश्किल हो गया था। क्वारंटाइन सेंटर में गंदगी का वीडिओ वायरल होने से स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए है। इससे पहले ही क्वारंटाइन सेंटर की गंदगी का मुद्दा अलग-अलग जगहों से उठाया जा चुका है। जैसे ही सीएम को इस बारे में ट्वीट किया गया स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। कुछ व्यवस्था ठीक भी कराई गई। सेंटर के कई अन्य लोग भी गंदगी और लापरवाही की शिकायत संबंधित अधिकारियों से कर चुके हैं।  

chat bot
आपका साथी