Top Moradabad News of the day 21 august 2019, शाम पांच बजे तक की मुख्‍य खबरें एक नजर में

पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते सांसद आजम खां के करीबी रामपुर छोड़ गए हैं। कई तो ऐसे हैं जो महीनेभर से गायब हैं और ईद मनाने भी रामपुर नहीं आए।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 21 Aug 2019 04:07 PM (IST) Updated:Wed, 21 Aug 2019 04:50 PM (IST)
Top Moradabad News of the day 21 august  2019, शाम पांच बजे तक की मुख्‍य खबरें एक नजर में
Top Moradabad News of the day 21 august 2019, शाम पांच बजे तक की मुख्‍य खबरें एक नजर में

 रामपुर छोड़ गए आजम खां के करीबी, जानिए क्या है वजह  

पुलिस प्रशासन की सख्ती के चलते सांसद आजम खां के करीबी रामपुर छोड़ गए हैं। कई तो ऐसे हैं जो महीनेभर से गायब हैं और ईद मनाने भी रामपुर नहीं आए। इनके खिलाफ पुलिस ने महीनेभर में दस-दस मुकदमे दर्ज किए हैं। रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही इनके घरों पर भारी पुलिस फोर्स के साथ छापेमारी भी की गई। पुलिस के डर से ये लोग घर छोड़ गए हैं। आजम खां के करीबी रहे पूर्व सीओ सिटी आलेहसन खां पर तो पुलिस ने जमीनें कब्जाने, मकान तोडऩे व लूटपाट के 39 मुकदमे दर्ज किए हैं। उनका लुक आउट नोटिस भी जारी कर दिया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी भी की। 

 डीजल और पेट्रोल के बढ़े दाम वापस ले सरकार, कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन 

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाने को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया। भाजपा और सरकार विरोधी नारे लगाए और सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े हुए दाम वापस लेने की मांग की।

बढ़ जाएंगी अब सोनाक्षी की मुश्किलें, जानें क्‍या है वजह

फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कार्यक्रम मुरादाबाद में न कराना उस संस्था को भारी पड़ा है, जिसके कंधे पर कार्यक्रम के आयोजन का भार था। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आयोजन कराने का जिम्मा लेने वाली संस्था के मालिक अभिषेक सिन्हा की गिरफ्तारी पर रोक लगाने संबंधी खाचिका को खारिज कर दिया है। इसके बाद अब इस केस से जुड़ीं सोनाक्षी की मुश्किलें भी बढ़ जाएंगी। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर व न्यायमूर्ति राजवीर सिंह की खंडपीठ ने अभिषेक सिन्हा की याचिका पर यह आदेश दिया है। 

दूल्हा बना नहीं और करा दी अधिकारियों ने शादी

अमरोहा जिले की नगर पंचायत नौगावां सादात में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों ने खूब मनमर्जी की है। एक तरफ जहां नाबालिग बच्चियों की शादी कराकर धनराशि का गोलमाल किया है वहीं अब एक मामला ऐसा भी सामने आया है जिसमें युवक को पता ही नहीं चला और उसकी शादी होना दर्शाकर पैसे हड़प लिए गए। युवक कस्बे के मुहल्ला गूला तालाब निवासी फिरोज हैदर का बेटा अली हैदर है। इन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

जर्जर छत से थरथर कांप रहे काूनन के रखवाले

सूबे में पुलिस कर्मियों के अवसाद में होने के कारणों की तलाश कर रहा शासन आंखें खोलने को तैयार नहीं है। 16 घंटे से भी अधिक समय तक दायित्व का निर्वाह करने वाले उन पुलिस कर्मियों की असल जिंदगी में झांकने की ईमानदार कोशिश अभी भी नहीं हो रही, जिनकी रातें खौफ व दिन बेचैनी के साए में कट रहा है। कानून के रखवाले सिर पर जर्जर छत से थरथर कांप रहे हैं। मुरादाबाद में पुलिस के भवनों की हालत जर्जर है। 

chat bot
आपका साथी