Top Moradabad News of the day 20 december 2019, शाम पांच बजे तक की मुख्य खबरें एक नजर में

शाम पांच बजे तक की मुख्य खबरें एक नजर में

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 20 Dec 2019 04:55 PM (IST) Updated:Fri, 20 Dec 2019 04:55 PM (IST)
Top Moradabad News of the day 20 december 2019, शाम पांच बजे तक की मुख्य खबरें एक नजर में
Top Moradabad News of the day 20 december 2019, शाम पांच बजे तक की मुख्य खबरें एक नजर में

आजम खां की विधायक पत्नी और बेटे के नाम दुकान का आवंटन निरस्त

सांसद आजम खां की पत्नी विधायक तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला के नाम डीसीडीएफ (जिला सहकारी विकास संघ) की दुकान का आवंटन निरस्त कर दिया गया है। सपा सरकार में डीसीडीएफ ने इसका आवंटन सांसद की पत्नी और बेटे के नाम किया था। इससे पहले इन दुकानों पर क्वालिटी बार हुआ करता था। बार का संचालन बीपी कालोनी निवासी गगन लाल अरोरा द्वारा किया जाता था। तीन माह पहले बार संचालक ने सिविल लाइंस कोतवाली में मुकदमा कराया था। मुकदमे में उनका कहना था कि हाईवे पर विकास भवन के पास उसकी दुकान थी, जिसमें लाइसेंस लेकर वह बार चलाते थे।

 हैवानियत की शिकार सम्भल की 220 बेटियों को है न्याय का इंतजार 

जिले में 220 दुष्कर्म पीडि़ताओं को इंसाफ का अभी इंतजार है। अदालत में दुष्कर्म के करीब 220 मुकदमे लंबित पड़े हैं। जबकि कुछ मामलों में अभी तक चार्जशीट भी नहीं लग पाई है। रजपुरा व नखासा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म करने के बाद ङ्क्षजदा जलाकर मारने की घटना के आरोपितों को भी सजा नहीं मिल सकी है। करीब 145 मुकदमे ट्रायल पर हैं, जिनमें जल्द ही सजा होने की उम्मीद है। 

अमरोहा में भी बवाल, पुलिस पर पथराव, तीन बाइक फूंकी, दारोगा जख्मी

नागरिकता संशोधित कानून के विरोध की आग अब अमरोहा में भी फैलने लगी है। यहां नमाज के बाद तीन स्थानों पर पुलिस पर पथराव किया गया, तीन बाइकें फूंक दी गई। इसमें एक दारोगा जख्मी होने की सूचना है। नागरिकता संशोधित कानून के विरोध की आग थमने का नाम नहीं ले रही। सम्भल में बवाल के बाद पूरे मुरादाबाद मंडल में पुलिस प्रशासन सर्तक था मगर व्यवस्थाएं कम साबित हुईं। इसका परिणाम यह हुआ कि दोपहर में जुमे की नमाज के बाद लोग जुलूस की शक्ल में कोर्ट चौराहे पर पहुंचे और पुलिस से भिंड गए।

 सम्भल में उग्र भीड़ पर फायरिंग, चन्दौसी में दुकानों व घरों पर पथराव

 सम्भल में गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सपा ने धारा 144 लागू होने के बावजूद जनसभा की, जिसके बाद लौटती भीड़ ने हिंसक रूप ले लिया और एक बस का फूंक दिया जबकि दो को क्षतिग्रस्त कर दिया था। शुक्रवार को यह स्थिति और खराब हो गई। सम्भल शहर में नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेने और सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क पर दर्ज मुकदमे की वापसी की मांग को लेकर नमाज के  दीपासराय से बड़ी तादाद में लोग घरों से निकल आए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। 

 लखनऊ और सम्भल के बाद मुरादाबाद में भी इंटरनेट सेवाएं बंद

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बढ़ रही हिंसा और विरोध प्रदर्शन को देखते हुए लखनऊ और सम्भल के बाद पीतल नगरी मुरादाबाद में भी इंटरनेट बंद कर दी गई हैं। शुक्रवार सुबह चार बजे से ही शहर में इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद हैं। बकायदा, उपभोक्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिए इंटरनेट सेवाएं बाधित होने की जानकारी दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी