Indian Railways : आज रात साढ़े तीन घंटे तक नहीं मिलेगी ट्रेनों की जानकारी, जानिये क्या है वजह

रेलवे लगातार यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए सिस्टम को अपडेट कर रहा है। रेल प्रशासन ने इस बीच आनलाइन रिजर्वेशन टिकट के नियम में भी बदलाव किए हैं। इसके लिए रिजर्वेशन के मुख्य सिस्टम को भी अपडेट किया जाता है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 08:05 AM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 08:05 AM (IST)
Indian Railways : आज रात साढ़े तीन घंटे तक नहीं मिलेगी ट्रेनों की जानकारी, जानिये क्या है वजह
शनिवार की रात 11.45 बजे रात 3.15 बजे तक सिस्टम बंद रहेगा।

मुरादाबाद, जेएनएन। रेल प्रशासन अपने रिजर्वेशन सिस्टम को तेज करने जा रहा है। जिससे कि कम समय में अधिक टिकट बनाए जा सकें और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही यात्रियों को ट्रेन से संबंधित जानकारी तत्काल मिल सके। इसके लिए शनिवार की रात सिस्टम को अपडेट किया जाएगा। इसमें साढ़े तीन घंटे लगेंगे। इस अवधि में कोई भी यात्री न पूछताछ कर सकेगा और न ही करेंट टिकट बनवा सकेगा। 

रेलवे लगातार यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए सिस्टम को अपडेट कर रहा है। रेल प्रशासन ने इस बीच आनलाइन रिजर्वेशन टिकट के नियम में भी बदलाव किए हैं। इसके लिए रिजर्वेशन के मुख्य सिस्टम को भी अपडेट किया जाता है। सर्वर को अपडेट करने का दायित्व सेंटर फॉर रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम (क्रिस) की टीम के पास होता है। मुख्य सर्वर में डायानामिक डाटाबेस कम्प्रेशन कार्य किया जाएगा। इसके लिए शनिवार की रात 11.45 बजे रात 3.15 बजे तक सिस्टम बंद रहेगा। इस दौरान आरक्षण चार्ट, टिकट का निरस्तीकरण, करेंट टिकट सिस्टम, 139 नंबर सिस्टम व पूछताछ कक्ष का सिस्टम बंद रहेगा। इसके लिए रेलवे अधिकारियों से कहा गया है कि वे रात 11.45 बजे से पहले रविवार सुबह तक चलने वाली सभी ट्रेनों के चार्ट तैयार कर लेंं। इस दौरान वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को स्टेशन पर लगे मैनुअल चार्ट को देखकर अपने टिकट की स्थिति को जानना होगा।हालांकि इस दौरान ट्रेन संचालन सिस्टम चलता रहेगा। स्टेशन के पूछताछ कक्ष में बैठे कर्मचारी इस सिस्टम से ट्रेनों के संचालन से संबंधित जानकारी देते रहेंगे। मुख्यालय की सूचना पर स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने सिस्टम बंद होने से पहले चार्ट तैयार करने की व्यवस्था कर ली है। उत्तर रेलवे मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि रिजर्वेशन व यात्री सूचना सिस्टम को अपडेट किया जाना है। इसलिए शनिवार की रात में 3.30 घंटे  रिजर्वेशन सिस्टम बंद रहेगा।

chat bot
आपका साथी