मुरादाबाद से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन चलाने का रास्ता साफ हो जाएगा Moradabad News

रेलवे ने मुरादाबाद स्टेशन पर एक और प्लेटफार्म बनाने का निर्णय लिया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 09:05 AM (IST) Updated:Sun, 01 Dec 2019 09:05 AM (IST)
मुरादाबाद से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन चलाने का रास्ता साफ हो जाएगा Moradabad News
मुरादाबाद से मुंबई के लिए सीधी ट्रेन चलाने का रास्ता साफ हो जाएगा Moradabad News

 मुरादाबाद, जेएनएन : रेल प्रशासन यार्ड में सुधार करने के साथ एक और प्लेटफार्म बनाने जा रहा है। वहीं कुष्ठ आश्रम के सामने वाशिंग लाइन का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद आउटर पर घंटों ट्रेन खड़ी नहीं रहेंगी। वहीं मुंबई के लिए सीधी ट्रेन चलाने का रास्ता साफ हो जाएगा।

आउटर पर घंटों ट्रेन खड़ी होने, निर्धारित समय पर चलने वाली ट्रेनें लेट होने और मुबंई के लिए सीधी ट्रेन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर यात्रियों द्वारा वर्षों से शिकायत दर्ज कराई जा रही है। जनप्रतिनिधि भी इन मामलों को रेल मंत्री के समक्ष तक उठा चुके हैैं। मंत्रालय ने इन समस्याओं का समाधान करने के लिए सुझाव मांगे।

उल्लेखनीय है मुरादाबाद स्टेशन पर लखनऊ, दिल्ली, सहारनपुर, चन्दौसी, रामनगर यानी पांच ओर से ट्रेनें आती व जाती हैं। यार्ड में तकनीकी समस्या के कारण् एक साथ दो ट्रेनों को प्लेटफार्म से नहीं चलाया जा सकता है। प्लेटफार्म खाली नहीं होने से अधिकांशतया ट्रेनों को आउटर के अलावा कटघर, हरथला, लोदीपुर, मछरिया स्टेशनों पर रोका जाता है। वहीं मुंबई के लिए सीधी ट्रेन चलाने के लिए मुरादाबाद में वाशिंग लाइन होना जरूरी है। मंडल रेल प्रशासन अब सेकेंड एंट्री गेट के पास एक नया प्लेटफार्म बनाएगा। प्लेटफार्म बनाने व यार्ड में सुधार के लिए यहां बने क्वार्टर तोड़े जाएंगे। कुष्ठ आश्रम के सामने यार्ड की लाइन खाली पड़ी है। यहां 24 कोच की वाशिंग लाइन प्रस्तावित की है।

नया प्लेटफार्म बनाने, यार्ड में सुधार करने, वाशिंग लाइन बनाने का नक्शा तैयार किया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए उत्तर रेलवे मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। यार्ड में सुधार होने व नया प्लेटफार्म बनने से ट्रेनों को आउटर पर नहीं रोका जाएगा।

तरुण प्रकाश, मंडल रेल प्रबंधक।  

chat bot
आपका साथी