तीन दिन से कमरे में लटक रही थी लाश, बदबू फैलने पर राज से उठा पर्दा

सम्‍भल के गुन्‍नौर में एक मकान आती तेज बदबू ने लोगों को परेशान कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो हैरान रह गई।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:08 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 07:30 AM (IST)
तीन दिन से कमरे में लटक रही थी लाश, बदबू फैलने पर राज से उठा पर्दा
तीन दिन से कमरे में लटक रही थी लाश, बदबू फैलने पर राज से उठा पर्दा

सम्‍भल, जेएनएन। गुन्‍नौर कस्बा गवां में एक मकान में अकेले रह रहे युवक का शव मिला। शव कमरे में कुंदे से लटका हुआ था। मौत तीन से चार दिन पहले की बताई जा रही है। शव सड़ चुका था और कीड़े भी लग गए थे। जब बदबू आई तो पड़ोसी परेशान हो गए। जानकारी युवक के ताऊ को दी गई और उन्होंने पुलिस बुलाया। शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत संदिग्ध है लेकिन प्रथम द़ृष्टया जांच के बाद पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है। पुलिस मौत के कारणों के पड़ताल में जुटी है।

रविवार की शाम कस्बा गवां के सरस्वती शिशु मन्दिर वाली गली के एक मकान से तेज बदबू उठने लगी। आसपास के लोगों ने मकान के पड़ोस में रहने वाले रामकिशोर को जानकारी दी। उसने गवां चौकी पहुंचकर किसी अनहोनी की आशंका के चलते तहरीर दी। स्थानीय पुलिस पहुंची तो मकान के मुख्य दरवाजे का ताला लगा हुआ था। पुलिस ने ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। अंदर बने कमरे में कुंदे से युवक का शव लटका था। शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। कीडे पड़े हुये थे। रामकिशोर ने शव की शिनाख्त अपने भतीजे सूरज (25) पुत्र राममस्वरुप के रूप में की। थाना प्रभारी बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का कारण पता लगाया जा रहा है। अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है।

घर का इकलौता चिराग था युवक

 सूरज के पिता रामस्वरुप का बचपन में ही बीमारी के चलते निधन हो गया। युवक के ताऊ रामकिशोर ने बचपन से उसका पालन पोषण किया। इसकी शादी आदमपुर की युवती से पांच साल पहले हृुई थी। पड़ोसियों के अनुसर डेढ़ साल से पति व पत्नी के बीच विवाद था। ऐसे में पत्नी अपने मायका चली गई। उसका डेढ़ साल का मासूम बच्चा भी है।

इन सवालों के ढूंढने हैं जवाब

मकान के मुख्य गेट पर ताला लगा था। यानी किसी ने बाहर से जान बूझकर ताला बंद किया था। दूसरे के मकान से छत पर आने के लिए सीढी का दरवाजा था लेकिन वह अंदर से बंद था। यानी उसे भी बंद किया गया था  पिछले कुछ दिनों से इसके घर पर किसी युवक व युवती का आना जाना था वह कौन थे और क्यों आते थे। शव कुंडे में लटका था लेकिन उसका घुटना जमीन से टिका है। ऐसे में यदि वह खुदकुशी करेगा तो संभव ही नहीं है। परिवार में अकेला था। इसके पास कस्बे के पास ढाई बीघा जमीन है जिसकी कीमत 20 से 30 लाख है। मकान भी निजी है। जो लाखों का है। पत्नी से विवाद को लेकर यदि खुदकुशी करेगा तो डेढ़ साल बाद क्याें। मौके से पुलिस को फोन मिला है इस फोन में किसकी आखिरी काल है, यह भी जांच का विषय है। 

chat bot
आपका साथी