रात में बर्थ-डे पार्टी मनाई, सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक, जानें क्या रही आत्महत्या करने की वजह

Suicide in Moradabad कटघर थानाक्षेत्र में एक राजमिस्त्री ने फांसी के फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली। सोमवार रात राजमिस्त्री भतीजे के जन्म दिन पार्टी में शामिल हुआ था। मंगलवार सुबह वह पंखे से लटका मिला। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 26 Jan 2022 10:08 AM (IST) Updated:Wed, 26 Jan 2022 10:08 AM (IST)
रात में बर्थ-डे पार्टी मनाई, सुबह फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक, जानें क्या रही आत्महत्या करने की वजह
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से मौत की पुष्टि हुई।

मुरादाबाद, जेएनएन। Suicide in Moradabad : कटघर थानाक्षेत्र में एक राजमिस्त्री ने फांसी के फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली। सोमवार रात राजमिस्त्री भतीजे के जन्म दिन पार्टी में शामिल हुआ था। मंगलवार सुबह उसका शव पंखे में बंधे गमछे से लटका मिला। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से मौत की पुष्टि हुई। कटघर थाना क्षेत्र के कमला विहार निवासी राजेंद्र सैनी उर्फ गुड्डू राजमिस्त्री का काम करता था।

मई 2021 में उसकी शादी रामपुर जनपद के टांडा थानाक्षेत्र के खइयाखेड़ा निवासी शीतल के साथ हुई थी। दो सप्ताह पहले पत्नी शीतल मायके चली गई थी। सोमवार रात राजेंद्र के भाई राजेश सैनी के बेटे का जन्म दिन था। जन्म दिन पार्टी में सभी रिश्तेदार शामिल हुए थे। जन्म दिवस पार्टी में खाना खाने के बाद राजेंद्र अपने कमरे में सोने चला गया था। सोमवार सुबह स्वजन जब उठे तो उन्हें कमरे के पंखे से राजेंद्र का शव लटकता हुआ मिला। सूचना मिलने पर फारेंसिक टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने मौत होने की पुष्टि हुई।

chat bot
आपका साथी