Republic Day 2021 : मुरादाबाद में परेड से दिया जाएगा कोरोना महामारी से बचाव का संदेश

Republic Day 2021 Celebration Programme in Moradabad इस बार मुरादाबाद में आयोज‍ित होने वाले कार्यक्रमों में हैंड सैनिटाइजर के साथ मास्क भी अनिवार्य कर द‍िया गया है। इसके अलावा निमंत्रण पत्र पर भी मास्क और दो गज की दूरी का संदेश द‍िया गया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 05:24 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 05:24 PM (IST)
Republic Day 2021 : मुरादाबाद में परेड से दिया जाएगा कोरोना महामारी से बचाव का संदेश
परेड में आने वाले मेहमानों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Republic Day 2021 Celebration Programme in Moradabad। गणतंत्र दिवस समारोह को मनाने की तैयारी ज‍िले में की जा रही है। पुलिस लाइन में आयोजित होने वाली परेड में भाग लेने वालों जवानों में खासा उत्साह द‍िखाई दे रहा है। परेड मैदान में पुलिस कर्मियों की आठ टोलियां कदम ताल मिलाएंगी। यह पहली बार है, जब पुलिस कर्मी मुंह पर मास्क लगाकर परेड में भाग लेंगे।

परेड में आने वाले मेहमानों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी की ओर से भेजे गए निमंत्रण पत्र में भी मास्क और दो गज की दूरी का संदेश लिखकर दिया गया है। बीते 10 जनवरी से पुलिस लाइन में परेड का रिहर्सल किया जा रहा है। परेड के दौरान कदमताल करने वाले सभी पुलिस कर्मी अपनी ड्रेस के अनुसार मास्क लगाकर परेड में शामिल होंगे। परेड ग्राउंड में जिन आठ टोलियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा, वहां पर जवानों के बीच में उचित शारीरिक दूरी का पालन किया जाएगा। बीते एक साल से देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में वैक्सीन आने के बाद लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है। लेकिन शासन की ओर से न‍ियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रतिदिन सुबह और शाम सवा घंटे की परेड रिहर्सल हो रही है। आरआइ इंद्रवीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो गई है। मुख्य अतिथि के रूप में पंचायतीराज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह परेड की सलामी लेंगे। कार्यक्रम में पुलिस के साथ ही प्रशासन के सभी अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। 

chat bot
आपका साथी