शाहजहांपुर जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने रोका, थाने में बैठाया Moradabad news

शाहजहांपुर दुष्कर्म पीडि़ता को न्याय दिलाने के लिए प्रियंका वाड्रा के आह्वान पर प्रदेश के अन्य हिस्सों के साथ ही मुरादाबाद से भी कांग्रेसी शाहजहांपुर रवाना हो रहे थे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 30 Sep 2019 04:29 PM (IST) Updated:Mon, 30 Sep 2019 04:29 PM (IST)
शाहजहांपुर जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने रोका, थाने में बैठाया Moradabad news
शाहजहांपुर जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने रोका, थाने में बैठाया Moradabad news

मुरादाबाद। शाहजहांपुर दुष्कर्म पीडि़ता को न्याय दिलाने के लिए प्रियंका वाड्रा के आह्वान पर प्रदेश के अन्य हिस्सों के साथ ही मुरादाबाद से भी कांग्रेसी शाहजहांपुर रवाना हो रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रोक लिया और थाना सिविल लाइंस ले जाया गया।सोमवार को करीब 3 बजे उन्हें थाने से छोड़ा गया।

शाहजहांपुर जाने वालों में जि़ला कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ.  एपी सिंह ने बताया कि पीडि़ता को न्याय दिलाने के लिए शाहजहांपुर में निकाली जाने वाली पदयात्रा में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही कांग्रेसियों  के वाहन सिविल लाइंस क्षेत्र से गुजऱे वैसे ही पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोक लिया और थाने ले गई। उनके साथ पूर्व विधायक फूल कुंवर,  इमरान मिल्की चेयरमैन अगवानपुर, अरुण विजय सिंह एडवोकेट, इमरान अली एडवोकेट, शिशुपाल जाटव एडवोकेट अजय दुबे, नवनीत मिश्रा सहित 30 कांग्रेसजन थे।  इस गिरफ्तारी के विरोध में डॉ. एपी सिंह ने कहा के आज उत्तर प्रदेश की सरकार पूरी तरह से तानाशाही कर रही है। दुष्कर्म के दोषी भाजपा के नेता चिन्मयानंद हैं। लड़की के परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। 

chat bot
आपका साथी