अमरोहा में फिलहाल नहीं मिलेगी लॉकडाउन से राहत, 34 अन्य आशंकित के नमूने जांच के लिए भेजे Amroha News

चिकित्सकों ने कारोना आशंकित 34 व्यक्तियों के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। दूसरी ओर अमरोहा को अभी लॉकडाउन में कोई राहत नहीं दी गई है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 20 Apr 2020 07:16 AM (IST) Updated:Mon, 20 Apr 2020 07:16 AM (IST)
अमरोहा में फिलहाल नहीं मिलेगी लॉकडाउन से राहत, 34 अन्य आशंकित के नमूने जांच के लिए भेजे  Amroha News
अमरोहा में फिलहाल नहीं मिलेगी लॉकडाउन से राहत, 34 अन्य आशंकित के नमूने जांच के लिए भेजे Amroha News

अमरोहा, जेएनएन। चिकित्सकों ने कारोना आशंकित 34 व्यक्तियों के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। इसमें बछरायू, राजकीय बालिका इंटर कालेज और डायट प्राचार्य कार्यालय बुढऩपुर के क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती लोगों के नमूने शामिल है। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

खांसी-जुकाम की शिकायत पर लिए नमूने 

स्वास्थ्य विभाग ने कुछ दिन पहले इन क्वारंटाइन वार्ड में कुछ लोगों को भर्ती कराया था। रविवार को खांसी-जुकाम और बुखार की शिकायत पर चिकित्सकों ने कोरोना आशंकित 14 व्यक्तियों के नमूने लेेकर जांच को भेजे हैं। इसमें आठ नमूने राजकीय बालिका इंटर कालेज के शामिल हैं। इसके अलावा बछरायूं क्षेत्र में 12 लोगों में कोरोना की आशंका में नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। एसीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि जिलेभर में 26 नमूने लिए गए है। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। अभी तक 248 नमूने लिए जा चुके हैं। जिसमें 10 लोग कोरोना पॉजिटिव, 114 की रिपोर्ट निगेटिव है। जबकि अन्य व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

दस कोरोना पॉजिटिव केस मिलने वाले जिलों में है अमरोहा

लॉक डाउन के दौरान अमरोहा जिले को कोई राहत नहीं मिलेगी। दस कोरोना पॉजिटिव केस मिलने वाले जनपदों को मुख्यमंत्री ने कोई छूट नहीं दी है। इससे कम मामले जहां पाए गए हैं, उन्हीं जिलों में छूट प्रदान की गई है। रविवार की शाम पांच बजे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद के अफसरों से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए वार्ता की। जिले में अब तक पाए गए मामलों की जानकारी हासिल की और हॉट स्पॉट क्षेत्रों में प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था के बारे में जाना। लोगों को मिल रही राहत सामग्री की स्थिति के बारे में भी पूछताछ की। मुख्यमंत्री ने दौरान स्पष्ट कर दिया कि जहां दस से कम कोरोना पॉजिटिव केस हैं, वहां पर औद्योगिक इकाइयों को चलाया जाए। अगर दस संख्या है तो वहां पर पूरी तरह उनको बंद रखा जाए। यहां बता दें कि जिले के लोगों ने 20 अप्रैल से लॉक डाउन में कुछ राहत मिलने की आस लगा रखी थी लेकिन, मुख्यमंत्री के सख्त तेवरों ने उनकी इस आस को तोड़ दिया है। लॉक डाउन पहले की तरह बना रहेगा। अब पुलिस व प्रशासन उसमें और सख्ती करेगा।

जिले में लॉक डाउन में और सख्ती की जाएगी। बेहतर होगा कि लोग अपने घरों में समय बिताएं। जनपद में दस कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं। इसलिए यहां कोई राहत नहीं मिल सकी है। इससे कम वाले जनपदों में ही फैक्ट्रियां खोलने की अनुमति शासन ने दी है।

उमेश मिश्र, जिलाधिकारी। 

chat bot
आपका साथी