लॉकडाउन में 60 फीसद नाले नगर निगम ने किए साफ Moradabad News

लॉकडाउन में बाजार व यातायात बंद होने से सफाई करना हुआ आसान। 233 खुले नालों में 156 नाले 20 दिन में किए साफ। 42 नालों की सफाई जेसीबी से होगी।

By Ravi SinghEdited By: Publish:Wed, 13 May 2020 05:15 PM (IST) Updated:Wed, 13 May 2020 05:15 PM (IST)
लॉकडाउन में 60 फीसद नाले नगर निगम ने किए साफ Moradabad News
लॉकडाउन में 60 फीसद नाले नगर निगम ने किए साफ Moradabad News

मुरादाबाद,जेएनएन। लॉकडाउन के कारण बाजार व यातायात बंद होने से जेसीबी चलाने में आसानी रही। इस कारण नाले तेज से साफ हुए। 60 फीसद नालों की सफाई 22 अप्रैल से अब तक हो गई। 14 जून को मानसून शुरू होने से पहले 100 फीसद नाले साफ होने का दावा किया जा रहा है। अब तक 233 नालों में 156 नाले साफ कर लिए। खास बात यह भी नाला सफाई के लिए इस बार कोई श्रमिक बाहर से नहीं बल्कि नगर निगम के खुद कर रहे हैं। वर्तमान में चार जेसीबी से 27 नालों की सफाई हो रही है। एक नाले पर आठ श्रमिक लगाए गए हैं। पत्थर हटाने को लेकर जो झगड़े दुकानदारों से होते थे, वह नहीं हो रहे हैं। एक नाले पर आठ आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं।

जेसीबी से 42 नालों की सफाई निर्धारित

जेसीबी से 42 नालों की सफाई निर्धारित है। इनमें 27 नालों की सफाई जेसीबी से चल है। इनकी सफाई पूरी होने पर 42 में शेष की सफाई जेसीबी से शुरू होगी। कांठ रोड पर रामगंगा विहार, दीन दयाल नगर, अकबर किला नाला, रोडवेज के सामने नाला, दिल्ली रोड का नाला समेत कई बड़े नालों की सफाई का काम पूरा करने का दावा किया जा रहा है।

23 नालों की सफाई करेंगे एक्सपर्ट

नगर निगम में 233 नालो खुले हुए हैं जबकि 23 नाले भूमिगत हैं। इन नालों पर दुकानें बनी हुई हैं। इनकी सफाई के लिए नगर निगम का निर्माण विभाग टेंडर निकालेगा। खुले हुए नालों की सफाई निगम का स्वास्थ्य विभाग करा रहा है। भूमिगत नालों की सफाई कुछ देर से शुरू हो सकती है। कारण, लॉकडाउन के चलते एक्सपर्ट टीम बाहर से नहीं आ सकी। हर साल टेंडर निकालने के बाद लखनऊ की कंपनी भूमिगत नाले साफ करती है।

इस बार लॉकडाउन में बाजार व यातायात बंद होने के चलते नाला सफाई करने में आसानी हो रही है। अभी तक 20 दिन में करीब 60 फीसद नाले साफ हो गए हैं। आवश्यक सेवाओं में ही नाला सफाई का काम भी आता है।

डॉ.अजय वर्मा, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी 

chat bot
आपका साथी