Moradabad News: महिला के प्रेमी को बंधक बनाकर दो घंटे पीटा, चोरों की तरह घर में दाखिल हुआ था युवक

Moradabad News अगवानपुर नगर में रविवार की तड़के महिला से मिलने उसके घर गया नगर का प्रेमी युवक रंगरेलियां करते पकड़ा गया। महिला के स्वजनों ने युवक को बंधक बना लिया और जमकर पिटाई की। कई घंटे बाद युवक को माफी मंगवा कर छोड़ दिया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sun, 05 Feb 2023 09:29 PM (IST) Updated:Sun, 05 Feb 2023 09:29 PM (IST)
Moradabad News: महिला के प्रेमी को बंधक बनाकर दो घंटे पीटा, चोरों की तरह घर में दाखिल हुआ था युवक
महिला के प्रेमी को बंधक बनाकर दो घंटे पीटा (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद: अगवानपुर नगर में रविवार की तड़के महिला से मिलने उसके घर गया नगर का प्रेमी युवक रंगरेलियां करते पकड़ा गया। महिला के स्वजनों ने युवक को बंधक बना लिया और जमकर पिटाई की। कई घंटे बाद युवक को माफी मंगवा कर छोड़ दिया गया है। नगर में यह घटना दिन भर चर्चा का विषय बनी रही।

चोरों की तरह घर में दाखिल हुआ था प्रेमी

जानकारी के मुताबिक अगवानपुर नगर पंचायत के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला का पति करीब छ महीने से सऊदी अरब में पैसा कमाने गया है। अगवानपुर में उसकी पत्नी और चार बच्चे यहां मकान में रहते है। जबकि बराबर में उसके बड़े भाई का परिवार भी रहता है। शनिवार की रात महिला अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी। रविवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे मोहल्ले में रहने वाला युवक दीवार फांदकर महिला के घर में घुस आया।

स्वजनों ने चोर समझकर प्रेमी को पकड़ा

युवक को चोरी छुपे घर में घुसते हुए पड़ोसी ने देख लिया। उसने महिला के भतीजे को फोन करके इसकी जानकारी दी। इससे महिला के स्वजन सक्रिय हो गए। कुछ देर बाद सभी लोग महिला के घर में घुस आए। उन्होंने प्रेमी संग रंगरेलियां मना रहीं महिला और उसके प्रेमी को रंगे हाथों पकड़ लिया। उन्होंने युवक को कमरे में बंधक बना लिया। स्वजनों ने आरोपी युवक की जमकर पिटाई की है। युवक की चीख पुकार से आसपास के लोग एकत्र हो गए। इससे मोहल्ले में हंगामा हो गया।

बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे युवक को बंधक बनाकर पिटाई की गई। इसी के साथ युवक से माफी मंगवा कर छोड़ दिया गया। वहीं महिला के जेठ व देवर ने महिला के माता-पिता को मामले की जानकारी देकर उन्हें बुला लिया। इस दौरान माता-पिता ने महिला को जमकर डांट फटकार लगाते हुए आगे से ऐसी हरकत न करने की नसीहत देकर वापस लौट गए।

chat bot
आपका साथी