पांच हजार किशोरों ने लगवाया संक्रमण से बचाव का टीका, आज न‍िजी अस्‍पतालों में भी होगा टीकाकरण

18 प्लस में 22483 लोगों ने टीका लगवाया। इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमसी गर्ग ने वीडियो काल पर अधिकतर केंद्रों पर बात की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों से स्थिति साफ कर दी है कि टीकाकरण में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 08 Jan 2022 08:57 AM (IST) Updated:Sat, 08 Jan 2022 08:57 AM (IST)
पांच हजार किशोरों ने लगवाया संक्रमण से बचाव का टीका, आज न‍िजी अस्‍पतालों में भी होगा टीकाकरण
टीकाकरण में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। स्कूल-कालेजों में उल्लास के साथ किशोर टीका लगवा रहे हैं। शुक्रवार को शाम तक 4915 किशोरों ने उल्लास के साथ टीका लगवाया। 18 प्लस में 22483 लोगों ने टीका लगवाया। इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमसी गर्ग ने वीडियो काल पर अधिकतर केंद्रों पर बात की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों से स्थिति साफ कर दी है कि टीकाकरण में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

जिले के भोजपुर, ठाकुरद्वारा, डिलारी, बिलारी, कुंदरकी, मूंढापांडे, कांठ ताजपुर के अलावा 26 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण सुबह से ही शुरू हो गया था। किशोरों के 24 टीका केंद्रों पर भी उल्लास नजर आ रहा था। पिछले दिनों से शुक्रवार को बेहतर टीकाकरण हुआ। 4915 किशोरों को टीका लगाया जा सका। वहीं 18 प्लस में 22483 को टीका लगा। इसमें अब तक प्रथम डोज 1928482, द्वितीय डोज 997124 को लगाई जा चुकी है। अब तक कुल 2925606 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक टीकाकरण हो जाए। लोग संक्रमित हो रहे हैं। संक्रमण की गंभीरता से बचने के लिए टीकाकरण जरूरी है।

निजी अस्पतालों में टीकाकरण : जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि आठ जनवरी यानी आज से निजी अस्पताल कासमास, क्रेस्ट, साईं, कोठीवाल, सिद्ध, अपेक्स और फोटोन में 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों को निश्शुल्क टीकाकरण किया जाएगा। इसमें कोविशील्ड और कोवैक्सीन लगाई जाएगी। 

chat bot
आपका साथी