मुरादाबाद के सोनकपुर ओवरब्रिज और सीतापुर रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम जल्‍द होगा पूरा

मुरादाबाद रेल मंडल में बड़े निर्माण कार्य रेलवे की निर्माण इकाई द्वारा कराया जाता है। आवश्यकता पड़ने पर मंडल रेल प्रशासन से सहयोग लिया जाता है। निर्माण इकाई द्वारा रेलवे लाइन के ऊपर गुजरने वाला सोनकपुर ओवरब्रिज के एक हिस्‍से का निर्माण कराना है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 10:28 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 10:28 AM (IST)
मुरादाबाद के सोनकपुर ओवरब्रिज और सीतापुर रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम जल्‍द होगा पूरा
रेल फाटक के स्थान पर अंडरपास का निर्माण कराया जा है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Sonakpur overbridge of Moradabad। उत्तर रेलवे के मुख्य अभियंता (निर्माण) आरपी सिंह शुक्रवार को मुरादाबाद पहुंचे और मंडल में चल रहे निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि सोनकपुर ओवरब्रिज व सीतापुर दोहरीकरण का काम शीघ्र पूरा क‍िया जाएं।

मुरादाबाद रेल मंडल में बड़े निर्माण कार्य रेलवे की निर्माण इकाई द्वारा कराया जाता है। आवश्यकता पड़ने पर मंडल रेल प्रशासन से सहयोग लिया जाता है। निर्माण इकाई द्वारा रेलवे लाइन के ऊपर गुजरने वाला सोनकपुर ओवरब्रिज के एक हिस्‍से का निर्माण कराना है। इसके अलावा रोजा-सीतापुर रेल मार्ग पर दोहरीकरण का काम किया जा रहा है। रेल फाटक के स्थान पर अंडरपास का निर्माण कराया जा है। मुख्य अभियंतता (निर्माण) ने निर्माण इकाई के अधिकारी से साथ बैठक की। चल रहे निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सोनकपुर ओवरब्रिज का निर्माण अक्टूबर 2021 तक पूरा कर लेंं, किसी प्रकार की समस्या हो तो उसकी जानकारी तत्काल मुख्यालय को देंं। रोजा-सीतापुर के बीच नौ स्टेशन हैंं, जिसमें पांच स्टेशनों पर मार्च तक दोहरीकरण कर लिया जाएगा। शेष चार स्टेशनों का दोहरीकरण का कार्य दिसंबर तक पूरा कर लिया जाना है। न‍िरीक्षण के दौरान रेल फाटक पर अंडरपास का निर्माण कार्य ठीक तरह से किया जाना पाया गया। इसके बाद मुख्य अभियंता (निर्माण) आरपी सिंह मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश से मिले और मंडल में चल रहे निर्माण कार्य की जानकारी दी और कहा कि समय से सभी कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद टीम के साथ रोजा की ओर चले गए।

chat bot
आपका साथी