Moradabad crime : शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म, जेल जाने की नौबत आते ही कर ली शादी

Moradabad crime शादी का झांसा देकर लड़की के साथ गलत व्‍यवहार करने के आरोपित ने पुलिस की सख्‍ती देखकर ही अपना रुख बदल लिया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 06:51 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:51 PM (IST)
Moradabad crime : शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म, जेल जाने की नौबत आते ही कर ली शादी
Moradabad crime : शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म, जेल जाने की नौबत आते ही कर ली शादी

मुरादाबाद। थाना असमोली के एक गांव का एक युवक शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाता रहा। पी़डि़ता ने युवक के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा लिखाया। इसके बाद आरोपित को जेल जाने का खौफ सताने लगा। आरोपित ने दुष्कर्म पीडि़ता से शादी कर ली। अब दोनों मुकदमा खत्म कराने के लिए महिला थाने की एसओ से गुहार लगा रहे हैं। पीडि़ता का कहना है कि आरोपित युवक अब उसका पति है। इसलिए वह अपने मुकदमे में कोई कार्रवाई ही नहीं करना चाहती हैं।

पीडि़ता का कहना है कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। बूढ़ी मां कानों से सुन नहीं पाती हैं। वह करीब एक साल पहले असमोली(सम्भल) क्षेत्र स्थित अपनी रिश्तेदारी में गई थी। वहां शादी का झांसा देकर चंदन ङ्क्षसह ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपित ने उसकी बिना मर्जी के शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर कहता था कि मैं तेरा पति हूं। हमें तो शादी करनी ही है। मैंने तुम्हारे घर वालों से भी बोल दिया है। आरोपित ने कई बार मुरादाबाद के बुधबाजार स्थित होटल में भी बुलाकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि गर्भवती होने पर कहने लगा कि शादी से पहले बच्चा होना ठीक नहीं है। समाज में हम लोगों की बदनामी हो जाएगी। लेकिन, आरोपित शादी करने को राजी नहीं था। उसने शादी की बात करते ही पीडि़ता से पीछा छुड़ाना शुरू कर दिया। पीडि़ता ने महिला थाने में आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा लिखा दिया। एसओ महिला थाना ज्योति ङ्क्षसह ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी को कोशिश की तो मालूम हुआ कि पीडि़ता से उसने शादी कर ली है। पीडि़ता अब मुकदमे में कोई कार्रवाई ही नहीं चाहती है। शादी करने के बाद दोनों साथ रह रहे हैं। देखते हैं पीडि़ता शपथ देगी तो आला अधिकारियों से बात करके आगे की कार्रवाई करेंगे।  

chat bot
आपका साथी